स्कूल के क्लासरूम में घुसा बारहसिंगा, तोड़ डाले शीशे, तमाशबीनों की भीड़

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में हाईवे किनारे एक स्कूल में बारहसिंगा के घुस जाने से हड़कंप मच गया। बारहसिंगा अपनी जान बचाने के लिए एक क्लासरूम में जा घुसा। रिहाइशी इलाके में एक जंगली-जानवर को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्कूल संचालकों ने पुलिस और वन विभाग को भी स्कूल में घुसे बारहसिंगे की सूचना दे दी।

बारहसिंगे से फैली दहशत

बारहसिंगे से फैली दहशत

दिल्ली हाईवे से सटे पाकबड़ा इलाक़े में संजय मुन्नू बडेरा स्कूल परिसर में एक भारी-भरकम बारहसिंगे को देख लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल पिछले कुछ दिनों से जंगली-जानवरों ने रिहायशी इलाकों की तरफ रुख कर लिया है। अभी हाल ही में एक तेंदुए ने भी काफी दिनों तक आतंक मचा रखा था और अब एक नामी स्कूल में दिनदहाड़े बारहसिंगा आने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

बारहसिंगा ने देर तक मचाया तांंडव

बारहसिंगा ने देर तक मचाया तांंडव

काफी देर तक तांडव मचाने वाले बारहसिंगा को आसपास के लोगों ने स्कूल में कैद कर दिया और थाना पाकबड़ा पुलिस और वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। ये अच्छा हुआ कि रविवार होने के कारण स्कूल में छात्र नहीं थे और बड़ा हादसा टल गया। वन विभाग की टीम बारहसिंगे को पकड़कर ले गई।

बारहसिंगे को डियर पार्क भेजा जाएगा

बारहसिंगे को डियर पार्क भेजा जाएगा

स्कूल के मैनजर महेश चौहान ने बताया कि हम लोग बाहर खड़े हुए थे और अचानक ये बारहसिंगा आया और स्कूल के गेट में घुस कर अंदर पहुंच गया। वन विभाग टीम इंचार्ज ने बताया कि यह बारहसिंगा लगभग आठ साल का है और नर है, इसे पकड़कर स्थानीय डियर पार्क भेजा जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+