इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इसी महीने होगी नॉन टीचिंग के 300 पदों पर भर्ती
इलाहाबाद। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी इसी महीने 300 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती शुरू करेगी। यह भर्ती इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 11 संघटक महाविद्यालयों में खाली चल रहे पदों को भरने के लिए होगी। इनमें क्लास थ्री व मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) व फोर्थ क्लास के पद शामिल हैं। जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा और विज्ञापन के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

किन पदों पर होगी भर्ती
नॉन टीचिंग स्टाफ के जिन पदों पर भर्ती होगी उनमें सेक्शन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, सीनियर असिस्टेंट, एकाउंटेंट, असिस्टेंट एकाउंटेंट, रूटीन ग्रेड क्लर्क, लाइब्रेरी असिस्टेंट, ड्राइवर, लेबोरेटरी असिस्टेंट, डाटा इंट्री ऑपरेटर, लाइब्रेरी प्यून, सामान्य प्यून, अर्दली, दफ्तरी, बुक लिफ्टर, लेबोरेटरी अटेंडेंट, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर के पद आदि शामिल हैं।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का इस्तेमाल होगा। क्लास थ्री व एमटीएस के पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। चयन का आधार लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और उच्चतम मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
योग्यता
क्लास थ्री के पदों के लिए स्नातक व ट्रिपल-सी (CCC) योग्यता आवश्यक होगी। जबकि एमटीएस के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए।
उम्र सीमा
इन पदों को लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है। आरक्षित अभ्यर्थियों, दिव्यांगों व खेल कोटे के तहत 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
वेबसाइट - http://www.allduniv.ac.in












Click it and Unblock the Notifications