नई सरकार के इंतजार में लापरवाह यूपी पुलिस, डायल 100 की सेवा बेपरवाह

वारदात के बाद महिला किसी तरह घर से निकलकर सड़क पर पहुंची और राहगीरों ने उनके बंधे हुए हाथ खोले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन यूपी पुलिस की डायल 100 सेवा का फोन किसी ने नहीं उठाया।

मेरठ। चुनावी माहौल में बेफिक्र होकर नई सरकार का इंतजार कर रही यूपी पुलिस को अब जनता की फिक्र नहीं है। मेरठ में आवास विकास अफसर के घर में उसकी पत्नी को बंधक बनाकर दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया लेकिन वारदात के बाद पुलिस को सूचना देने पर डायल 100 सेवा भी सोती रही। करीब एक घंटे के बाद जाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

नई सरकार के इंतजार में लापरवाह यूपी पुलिस, डायल 100 की सेवा बेपरवाह
नई सरकार के इंतजार में लापरवाह यूपी पुलिस, डायल 100 की सेवा बेपरवाह

मेरठ के थाना नौचंदी थाना इलाके के शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रमोद कुमार जब लंच के बाद अपने ऑफिस गए तो उनकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान सड़क किनारे बने अफसर के आवास में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश मेन गेट से एंट्री लेने के बाद सीधे घर के पिछले हिस्से में पहुंचे और अफसर की पत्नी अरुण को बंधक बना लिया। दुपट्टे से उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और बदमाशों ने घर को खंगालना शुरू कर दिया। घर में रखा जेवर और नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए और जाते-जाते अरुण को बेड के गद्दों से दबा दिया।

नई सरकार के इंतजार में लापरवाह यूपी पुलिस, डायल 100 की सेवा बेपरवाह


अरुण बीमार हैं और हाल ही में उनके दो ऑपरेशन भी हुए थे। इसके बाद भी बदमाशों को उन पर तरस नहीं आया। वारदात के बाद अरुण किसी तरह घर से निकलकर सड़क पर पहुंची और राहगीरों ने उनके बंधे हुए हाथ खोले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन यूपी पुलिस की डायल 100 सेवा का फोन किसी ने नहीं उठाया।

नई सरकार के इंतजार में लापरवाह यूपी पुलिस, डायल 100 की सेवा बेपरवाह

अरुण ने फिर पड़ोसियों से अपने पति को बुलवाया तब जाकर उन्होंने पुलिस को किसी तरह सूचना दी। पुलिस को मौके पर पहुंचने में ही 40 मिनट लग गए लेकिन तब तक बदमाश बहुत दूर निकल चुके थे। फिलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+