Rana Sanga: राणा सांगा पर नहीं दिया कोई गलत बयान, सपा सांसद रामजी लाल ने दोहराया, बोले- माफी का सवाल ही नहीं
Rana Sanga controversy: राजपूत शासक राणा सांगा (Rana Sanga) पर हाल ही में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने विवादित बयान था। जिसके बाद रामजी लाल सुमन (Ramji Lal Suman) के आवास पर हमला हुआ और उत्तर प्रदेश की राजनीति काफी गरमा गई। इस बीच, सपा सांसद ने अपने दिए बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन (Ramji Lal Suman) ने गुरुवार को फिर से दोहराया कि मैंने राणा सांगा को लेकर कोई गलत बयान नहीं दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राणा सांगा ने ही बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए हिंदुस्तान आने का निमंत्रण दिया था।

हालांकि, सपा सांसद ने कहा कि बयान देने का मतलब किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। मेरा बयान ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर था। बयान पर माफी मांगने का तो इसलिए कोई सवाल ही नहीं है। इस दौरान उन्होंने अपने घर पर हुए हमले को लेकर राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखा और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन का यह बयान बुधवार 26 मार्च को करणी सेना द्वारा उनके आवास पर हमला, तोड़फोड़ किए जाने के एक दिन बाद आया है। सांसद ने कहा कि मैं इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा, मुझे अगले जन्म का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि सच स्वीकार करना सीखना होगा। साणा सांगा ने ही बाबर को आमंत्रित किया था।
रामजी लाल सुमन ने आगे कहा कि यह गलतफहमी थी कि बाबर एक लुटेरा है और वह इब्राहिम लोदी को हराने और लूटपाट के बाद वापस चला जाएगा और हम शासन करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबर और राणा सांगा के बीच एक समझौता हुआ था, जो टूट गया था। इसके बाद राणा सांगा ने फतेहपुर सीकरी में बाबर से युद्ध किया था।
ये भी पढ़ें: राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना का हंगामा, कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
राणा सांगा ने बाबर से बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन वो हार गए। उन्होंने पूछा कि ये इतिहास है, इसे कौन नकार सकता है? खबर के मुताबिक,बुधवार को उनके आगरा स्थिति हुए घर पर हमले का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने कहा कि हमलावरों का इरादा उनके परिवार को नुकसान पहुंचाना था।
कहा कि मैंने राज्यसभा के सभापति से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। मुझे सुरक्षा चाहिए। मैंने बताया कि 22 मार्च से सोशल मीडिया के जरिए मुझे धमकियां मिल रही है और कल वे बुलडोजर लेकर मेरे घर आ गए। सुमन ने कहा कि ये जानलेवा हमला था। उनके घर के सभी शीशे तोड़ दिए, कारें तोड़ दीं...उनका इरादा मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने का था।
ये भी पढ़ें: 'राणा सांगा की वीरता पर सपा नहीं उठा रही कोई सवाल', रामजी लाल के बयान पर अखिलेश की सफाई












Click it and Unblock the Notifications