राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना का हंगामा, कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
Karni Sena News: यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद के घर पर करणी सेना ने हमला कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर हमला किया है। वो उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे जिसके बाद पुलिस और करणी सेना के बीच जमकर मारपीट हुई।
प्रदर्शनकारियों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और करणी सेना के बीच जमकर मारपीट हुई। प्रदर्शन में जमकर पथराव हुए। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। । पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सांसद के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो अन्य लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं। इस बयान पर राजनीतिक बहस छिड़ गई। बीजेपी के नेताओं ने माफी मांगने की बात कही थी। जबकि सोशल मीडिया पर भी उनकी कड़ी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा था कि बाबार को हिंदुस्तान में लाया कौन? राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए उसे लाए थे। ये बाबर की तो आलोचना करते है लेकिन राणा सांगा की आलोचना नहीं करते है। भारत का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन के इसी बयान को लेकर प्रदर्शन हुआ है। उनके आवास पर पथराव, खिड़कियों के शीशे तोड़े गए और बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करणी सेना के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बता दे कि आवास को घेरने की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना के कार्यकर्ता जमा हुए थे। पुलिस ने इन लोगों को वहां भी रोकने की कोशिश की थी। लेकिन इसके बावजूद ये लोग यहां पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications