'राणा सांगा की वीरता पर सपा नहीं उठा रही कोई सवाल', रामजी लाल के बयान पर अखिलेश की सफाई
Rana Sanga Controversy: समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसपर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। तो वहीं, करणी सेना ने बुधवार 26 मार्च को रामजी लाल के आवास पर धावो बोला और जमकर तोड़फोड़ की। अब इस मुद्दे पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादवा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है। हम कमज़ोर से कमज़ोर हर एक व्यक्ति को भी सम्मान दिलाना चाहते है। हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं हो सकता।'

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि समाजवादी पार्टी मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं कर रही। भाजपा ने इतिहास के कुछ विषयों को सदैव राजनीतिक लाभ उठाने के लिए और देश को धार्मिक-जातिगत आधार पर विभाजित करने के लिए इस्तेमाल किया है। हमारे सांसद ने सिर्फ एक पक्षीय लिखे गए इतिहास और एक पक्षीय की गई व्याख्या का उदाहरण देने की कोशिश की है।
राजपूत समाज का अपमान करना नहीं
हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज या किसी अन्य समाज का अपमान करना नहीं है। आज के समय में बीते कल की मतलब 'इतिहास' की घटनाओं की व्याख्या नहीं की जा सकती। राज काज के निर्णय अपने समय की परिस्थियों की मांग के हिसाब से लिए जाते थे। इतिहास की घटनाओं के आधार पर आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं चल सकती।
ये भी पढ़ें: राणा सांगा कौन थे? महाराणा प्रताप से क्या था संबंध? उस सांसद की कुंडली भी जान लो जो उनको गद्दार बता रहा
दरारवादी पार्टी है भाजपा
भाजपा सरकार को अपनी भेदकारी आदत को सुधार कर जनता के रोज़ी-रोज़गार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कुछ ध्यान देना चाहिए। भाजपा दरारवादी पार्टी है। इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि आगरा में मुख्यमंत्री के उपस्थित रहते हुए भी, पीडीए के एक सांसद के घर पर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की हिंसक वारदात जब रोकी नहीं जा सकती है।
सीएम का घट रहा है दिन पर दिन प्रभाव
तो फिर ज़ीरो टॉलरेंस तो ज़ीरो होना ही है। क्या मुख्यमंत्री का प्रभाव क्षेत्र दिन पर दिन घट रहा है या फिर 'आउटगोइंग सीएम' की अब कोई सुन नहीं रहा है। अगर वो अभी भी मुख्यमंत्री हैं तो तुंरत कार्रवाई करें और दोषियों को AI से पहचानकर दंडित करें, नहीं तो मान लिया जाएगा कि पीडीए सांसद के खिलाफ़ ये सब उनकी अनुमति से हुआ है।
ये भी पढ़ें: राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना का हंगामा, कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल












Click it and Unblock the Notifications