Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज, जानिए एक साल में कितने भक्तों ने किए दर्शन
Ram Mandir Pran Pratishtha: 11 जनवरी, 2025 को अयोध्या में रामलला की मूर्ति स्थापना की पहली वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। अयोध्या पहुंचे राम भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इस बारे में भी खूब सर्च किया जा रहा है कि पिछले एक साल में कितने रामलला ने दर्शन किए। चलिए आपको बताते हैं...
कब हुआ था राम मंदिर का उद्घाटन
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्धाटन हुआ था। उद्धाटन के बाद राम मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। जिसके बाद यहां भक्तों का तांता लग गया था। बता दें कि राम मंदिर के उद्धाटन के पहले ही दिन करीब 500,000 से अधिक भक्त अयोध्या पहुंचे थे।

13 करोड़ घरेलू, 3 करोड़ विदेशी पर्यटकों ने किए दर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 से सितंबर 2024 तक एक आंकड़ा सामने आया है, जिसके मुताबिक 13.55 करोड़ घरेलू भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। वहीं, 3.15 करोड़ विदेशी भक्त अयोध्या पहुंचे और राम लाल के दर्शन किए। राम मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों का रेला लगातार बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, 70 फीसदी काम पूरा, लगाई जा रही है लिफ्ट
दर्शन का समय भी है निर्धारित
राम मंदिर का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देशभर के कोने-कोने से आते हैं। उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्व और पश्चिम भारत से लोग इस मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ आते हैं। मंदिर में दर्शन करने का समय निर्धारित किया गया है ताकि भक्तों को आसानी से दर्शन हो सके और वे बिना किसी समस्या के पूजा-अर्चना कर सकें।
सुरक्षा व्यवस्था भी है चाक-चौबंद
इसके अलावा, प्रशासन ने भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, पार्किंग, विश्राम गृह, खाने-पीने की सुविधा और चिकित्सा सेवाओं का भी इंतजाम किया है। इससे भक्तों को सुरक्षित और आरामदायक अनुभव मिलता है। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ,CM योगी करेंगे रामलला का महाभिषेक, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब









Click it and Unblock the Notifications