Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, 70 फीसदी काम पूरा, लगाई जा रही है लिफ्ट

Ram Mandir: राम जन्मभूमि अयोध्या में 11 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक भव्य कार्यक्रम होने जा रहे है। मौका है रामलाल की प्रतिमा की पहली वर्षगांठ का। राम मंदिर में होने वाले भव्य कार्यक्रम में भारत और विदेश से साधु-संत भाग लेंगे। वहीं, दूसरी ओर राम मंदिर निर्माण कार्यों को पूरा करने की तिथियां भी तय कर दी गई हैं।

श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि तीनों तल व शिखर को मिलाकर 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। साथ ही, वीवीआईपी, दिव्यांगो और शारीरिक रूप से अशक्त एवं वृद्धों के लिए तीन अलग-अलग लिफ्ट भी लगाई जा रही हैं। इनमें हिंदू संतों को समर्पित छह मंदिरों का निर्माण, एक तालाब और मंदिर के गलियारों को जोड़ने वाला 'परकोटा' शामिल है।

Ram Mandir

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि इन परियोजनाओं के जून तक पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा क राम मंदिर के भूतल का कार्य भी अधूरा था। गर्भगृह व रंग मंडल को छोड़कर नृत्य मंडप, गूढ़ी मंडप, प्रार्थना व कीर्तन मंडप का निर्माण समेत कई और भी बाकी थे।

इसके बावजूद बीते एक साल में भूतल के साथ-साथ तीनों तलों का निर्माण हो गया। इसके अलावा शेष पांचों मंडपों का निर्माण हो गया और शिखर का निर्माण दिखाई देने लगा है। खबर के मुताबिक, प्रथम तल पर दरवाजों का लगाने का काम चल रहा है। जबकि, द्वितीय तल पर गर्भगृह का निर्माण हो चुका है और फर्श का निर्माण कार्य चल रहा है।

सीसीटीवी कैमरे-आरती प्रसारण का काम पूरा
राम मंदिर में लाइटिंग, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे के अतिरिक्त आरती एव उत्सवों के सीधे प्रसारण के लिए स्थाई वायरिंग का काम पूरा हो चुका है। इतन ही नहीं, शिखर का निर्माण कार्य पूरा होने पर फसाड लाइटिंग भी लगा दी जाएगी। वहीं, मंदिर के भूतल में 18 दरवाजे लगाए जा चुके हैं। जबकि, 14 और दरवाजों को लगाने का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में फोटो खींचने पर कितना लगता है जुर्माना? जेल भी पड़ सकता है जाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+