Ayodhya News: गौरव ने व्हीलचेयर से तय किया हौसले का सफर, हापुड से 6 सौ किमी दूर पहुंचे अयोध्या
Ayodhya Ram Mandir News Uttar Pradesh: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रामभक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंच रहे हैं। रामभक्तों का स्नेह देखने योग्य है। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने और प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए लोग पैदल ही यहां पहुंच रहे हैं। हापुण के रहने वाले एक रामभक्त ने व्हीलचेयर से ही अयोध्या की दूरी नाप डाली।
व्हीलचेयर पर चले 6 सौ किलोमीटर
हापुड के असोडा के रहने वाले गौरव त्यागी रामभक्त हैं। भगवान श्रीराम में उनकी अपार आस्था है। वह पैर से चलने में असमर्थ हैं। इसके बाद भी उनकी राम प्रीति ऐसी है कि उन्होंने व्हीलचेयर से ही यहां आने की ठान ली और निकल पड़े। उन्होंने बताया कि उनके घर से अयोध्या की दूरी छह सौ किलोमीटर है।

रामलला ने दिया हौसला
गौरव कहते हैं कि मैंने यह सोचा भी नहीं था कि इतनी दूरी मैं व्हीलचेयर पर चल कर अयोध्या आऊंगा। लेकिन मेरी इच्छा को प्रभु श्रीराम की आस्था ने ऊर्जा दी और मैंने हिम्मत नहीं हारी।
एक्सीडेंट के बाद पैर नहीं करता है काम
गौरव ने बताया कि 2008 में एक्सीडेंट के बाद स्पाइनल में चोट आ गयी। इसके बाद मेरे पैरों ने काम करना बंद कर दिया।
Recommended Video
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर गर्व
गौरव ने बताया कि वर्तमान समय में जो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है वह ऐतिहासिक है। रामभक्तों के लिए प्राण प्रतिष्ठा का दिन सबसे बड़ा होगा।उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications