Ram Mandir: रामलला के मंदिर में सजा दरबार, पहले तल पर भगवान राम सहित देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा

Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का गवाह बनी है। रामजन्मभूमि परिसर अब और भी दिव्य रूप लेने चुका है। रामलला के इस मंदिर में अब भगवान श्रीराम के साथ अब विभिन्न देवी-देवताओं का भी स्थायी वास होगा। गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर 5 जून को राम मंदिर परिसर में सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।

आज के इस इस आयोजन में भगवान शिव, गणेश, सूर्यदेव, मां दुर्गा, हनुमान जी, मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मण जी की मूर्तियों को मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति से ओत-प्रोत यह दिन रामनगरी के इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है।

Ram Mandir

सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद पुजारियों से विधि-विधान से पूजा करवाई और देश-प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। राम मंदिर में दर्शन का यह अवसर धार्मिक आस्था से जुड़ा एक भावुक पल रहा। सीएम योगी राम मंदिर निर्माण से लगातार जुड़े रहे हैं और अयोध्या के विकास को लेकर भी लगातार काम कर रहे हैं। {video1}

गंगा दशहरा के शुभ मुहूर्त में होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

5 जून को गंगा दशहरा के दिन अभिजित मुहूर्त में इन सभी मंदिरों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह कार्यक्रम सिंह लग्न और सिंह नवमांश में सुबह 11:25 से 11:40 तक होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे और वे ही मुख्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। मान्यता है कि इसी तिथि से द्वापर युग की शुरुआत हुई थी।
ये भी पढ़ें: कौन है ऑल इंडिया बाइक राइडर नैना-अर्पित? महाकाल मंदिर में दर्शन नहीं करने देने पर रोते हुए शेयर किया Video

120 आचार्य करेंगे मंत्रोच्चार

काशी के प्रसिद्ध यज्ञाचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में 120 आचार्य प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लेंगे। इनमें से 100 आचार्य अयोध्या से हैं और बाकी देश के अन्य स्थानों से आए हैं। आयोजन की शुरुआत देवताओं के पूजन से होगी, जिसके बाद राम दरबार और अन्य देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

राम दरबार के लिए 40 साल पुराना संगमरमर

राम दरबार की मूर्तियां 40 साल पुराने संगमरमर के पत्थरों से बनाई गई हैं। इन मूर्तियों को प्रसिद्ध मूर्तिकार सत्य नारायण पांडेय ने तैयार किया है। इन मूर्तियों का जलाभिषेक देश की 21 नदियों के पवित्र जल से किया गया है।

आरती और पाठ से गूंजेगा तीर्थ यात्री केंद्र

प्राण प्रतिष्ठा के बाद तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 6:30 बजे से हनुमान चालीसा, फिर विजय महामंत्र संकीर्तन, सुंदरकांड पाठ और भजन गायन का आयोजन हो रहा है। अयोध्या के रामजन्म भूमी का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

कौन-कौन होंगे प्रमुख यजमान

मुख्य यजमान डॉ. अनिल कुमार मिश्र और उनकी पत्नी ऊषा मिश्र होंगे। इनके अलावा संघ और विहिप के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंदिर निर्माण से जुड़े आर्किटेक्ट्स और कंपनियों के परियोजना निदेशक जैसे आशीष सोमपुरा, वीके मेहता और वीके शुक्ला भी यजमान के रूप में उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: पहली बार रामदरबार की प्रतिष्ठा के लिए सजेगा राम मंदिर, 5 जून को इतिहास रचेगा अयोध्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+