Ram Mandir Scam:'खून बहा देंगे-आस्था से छेड़छाड़ न होने देंगे, कुर्बानी को तैयार', Nitin Nabin की 6 बड़ी बातें
ram-mandir-chanda-chori
BJP Chief Nitin Nabin On Ram Mandir Chanda Chori: राम मंदिर चंदा हेराफेरी के विवाद के बीच BJP राष्ट्रीय नेता नितिन नबीन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी पर 'हिंदू आस्था का अपमान' करने और राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने का इतिहास याद दिलाया। नबीन ने साफ कहा कि भक्तों की भावनाओं से छेड़छाड़ किसी को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक होने वाली है और SIT जांच तेज हो गई है। आइए जानते हैं नितिन नबीन ने पूरा क्या कहा, क्यों कहा और इसके राजनीतिक मायने क्या हैं....

Nitin Nabi का तीखा हमला: विपक्ष पर 'आस्था विरोधी' का ठप्पा
नितिन नबीन ने कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर आंदोलन का विरोध किया, भगवान राम को काल्पनिक बताया, राम सेतु पर सवाल उठाए और कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश दिए, उन्हें आज राम मंदिर और चंदे पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा,'ये वही लोग हैं जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर भगवान राम को काल्पनिक बताया। आज वही लोग आस्था की बात कर रहे हैं।' नबीन ने जोर देकर कहा कि सरकार जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करेगी और कमियों को दूर करेगी, लेकिन हिंदू-विरोधी ताकतों को राजनीति सिखाने का अधिकार नहीं है।
'खून बहा देंगे, लेकिन आस्था से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे'
नबीन का सबसे आक्रामक बयान यह रहा कि मैं आज यह साफ तौर पर कहना चाहता हूं... भले ही हमारा खून बहे, हम किसी को भी भगवान राम के मंदिर से जुड़ी आस्था के साथ छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। हम इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।'
यह बयान राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के संदर्भ में BJP की रणनीति को स्पष्ट करता है। पार्टी चोरी की जांच तो करेगी, लेकिन विपक्ष को इस मुद्दे पर हमला करने का मौका नहीं देना चाहती।
'पिता दो माह जेल में रहे, हमारी विरासत आस्था की रक्षा की'
नबीन ने भावुक होते हुए बताया कि उनके पिता पटना से कारसेवक बनकर अयोध्या गए थे और दो महीने जेल में रहे। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता था कि वे सुरक्षित घर लौटेंगे या नहीं। आज आप हमारी आस्था पर सवाल उठाते हैं? हमने बलिदान दिए हैं। आपकी विरासत हिंदुओं पर गोली चलाने की है, हमारी विरासत आस्था की रक्षा की है।' यह निजी कहानी BJP कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आंदोलन की विरासत को याद दिलाने का तरीका था।
'2027 के UP चुनाव में साइकिल को कबाड़खाने भेज देंगे'
नबीन ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर कहा कि हिंदू समाज इतना कमजोर नहीं है कि उनके जाल में फंस जाए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब तमिलनाडु में हिंदू पूजा पद्धतियों पर सवाल उठे या बिहार में रामचरितमानस का अपमान हुआ, तब ये नेता चुप रहे। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2027 के UP चुनाव में साइकिल को 'कबाड़खाने' भेज दिया जाएगा।
BJP की संस्कृति vs परिवारवादी पार्टियां
नबीन ने BJP को 'कार्यकर्ता आधारित' पार्टी बताया। कहा कि यहां जमीनी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच सकता है, जबकि विपक्षी दलों में सिर्फ खास परिवारों के लोग ऊंचे पद पाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत के इतिहास, संविधान या लोकतंत्र पर गर्व नहीं, सिर्फ अपने परिवार पर गर्व है।
2047 का विकसित भारत और 2027 का UP चुनाव
नबीन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए BJP को लगातार चुनाव जीतते रहना होगा। 2027 UP विधानसभा चुनाव को 'कमल खिलाने' का संकल्प बताया।
उन्होंने PM मोदी और CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि 'माफिया राज' खत्म हुआ, विकास आया और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। DBT, लखपति दीदी जैसी योजनाओं का जिक्र किया।
काशी-अयोध्या: सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
नबीन ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या राम मंदिर का उदाहरण दिया। कहा कि ये परियोजनाएं BJP की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दिखाती हैं।
सीमा सुरक्षा और मोदी की मजबूत लीडरशिप
नबीन ने 2012 की तवांग यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारें सीमा पर सड़कें बनाने से डरती थीं। मोदी सरकार में चार लेन वाली सड़कें और एयरबेस सीमा तक पहुंच गए हैं।
बैठक में मौजूद दिग्गज
कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।













Click it and Unblock the Notifications