Ram Mandir: समय से तीन महीने पहले तैयार हो जाएगा राम मंदिर, जानिए कब होंगे रामलला के दर्शन

राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि,'हमें विश्वास है कि मंदिर निर्धारित तारीख से तीन महीने पहले पूरा हो जाएगा, इसलिए अब हमने सितंबर 2023 तक की समय सीमा निर्धारित की है।'

Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में अच्छी खबर ये है कि राम मंदिर का निर्माण निर्धारित समय से तीन महीने पहले पूरा होने की संभावना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिसंबर नहीं अब सितंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा मंदिर निर्माण कार्य
उन्होंने बताया कि कि भव्य राम मंदिर का निर्माण समय सीमा से पहले पूरा होने का अनुमान है। इसके साथ ही राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि, 'हमें विश्वास है कि मंदिर निर्धारित तारीख से तीन महीने पहले पूरा हो जाएगा, इसलिए अब हमने दिसंबर 2023 के बजाय इसे पूरा करने के लिए सितंबर 2023 तक की समय सीमा निर्धारित की है।'

आठ कोण वाला होगा मंदिर का गर्भगृह
ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि, प्रभु राम के मंदिर का गर्भगृह 8 कोण वाला होगा और मंदिर अब तेजी से आकार ले रहा है। मंदिर में अब सिर्फ 167 खंभे लगाने बाकी हैं। मंदिर के पहले चरण का लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि, 'मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय से आगे चल रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम लगाने का काम शुरू हो जाएगा।'

मंदिर निर्माण के लगातार सामने आ रहे वीडियो और फोटो
इधर, लोगों को इंतजार है कि कब मंदिर बनकर तैयार होगा और कब उन्हें प्रभु राम के दर्शन होंगे, ऐसे में लगातार सामने आ रहे वीडियो और फोटो देखकर श्रद्धालुओं को एक अलग ही प्रकार की प्रशन्नता का अनुभव होता है। हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर के निर्माण कार्य का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया था।

20 सेकंड के वीडियो में दिखी मंदिर की भव्यता
महासचिव चंपत राय ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। 20 सेकंड के इस वीडियो को देखने से स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है, तो दूसरी तरफ साधु-संत लगातार भ्रमण कर रहे हैं, और मंदिर की भव्यता को निहार रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को किया था भूमि पूजन
दरअसल, इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा था कि, 'अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 2023 के अंत तक मूल गर्भगृह का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।' उन्होंने कहा था कि, 'हमने दिसंबर 2023 में मंदिर के निर्माण की समयसीमा तय की है और जनवरी 2024 से इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।' मालूम हो कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को मंदिर निर्माण के लिए 'भूमि पूजन' किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+