Rakshabandhan: छात्रों ने बनाई 'रामलला' के लिए स्मार्ट राखी, गलत इरादों से मंदिर में घुसना अब नामुमकिन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्तिथ आईटीएम (ITM) के छात्रों ने इस रक्षाबंधन अयोध्या में स्थापित भगवान श्री राम के लिए गजब की राखी बनाई है। इस राखी की खासियत है कि मंदिर परिसर के किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी गलत इरादों से घुसता है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की कोशिश करता है तो इस राखी में अलार्म बज उठेगा। शेष कार्य सुरक्षाकर्मी कर देंगे।
रामलला की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन की खास राखी
दरअसल , यह राखी आईटीएम (इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) गीडा, गोरखपुर के बीसीए (बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन) के छात्र अमित श्रीवास्तव, छात्रा मुश्कान शेख, छात्र अपूर्वा राय ने डिज़ाइन की है। इस रक्षाबंधन उन्होंने इस अनोखी राखी को खास रामलला की सुरक्षा के लिए ही डिज़ाइन किया है। आइये जानते है कि कैसे यह सेंसर बेस्ड राखी काम करती है।

शक होने पर राखी करेगी अलर्ट
छात्रों ने बताया कि इस राखी के दो भाग हैं। पहला कवच राखी, जो मंदिर में भगवान श्री राम के पास होगा और राखी का दूसरा पार्ट वायरलैस टेक्नोलॉजी से लैस एक ऑब्जेक्ट सेंसर के रुप में मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्रो में लगाया जाएगा। राखी व ऑब्जेकट सेंसर वायरलैस टेक्नोलॉजी की सहायता से एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। जैसे हीं मंदिर परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी कहीं से भी अंदर आने का प्रयास करेगा, तो 'ऑब्जेक्ट सेंसर' भगवान राम के बंधी 'कवच राखी' में लगा अलार्म एक्टिवटे कर देगा।

राखी को बनाने में आया मात्र 1500 का खर्च
अलार्म बजते ही वहां मौजूद मंदिर के पुजारी व सुरक्षाकर्मी समय रहते सतर्क हो जाएंगे और किसी भी अप्रिय घटना के होने से पहले उसे रोक सकेंगे। आपको बता दें कि कवच राखी को बनाने में लगभग 1500 रुपये का खर्च आया है। इसको बनाने में छात्रों ने अलार्म, वाइब्रेटर मोटर, ऑब्जेक्ट सेंसर, रेशमी धागा, बॉक्स, बटन सेल 3 वोल्ट, रिले 5 वोल्ट, इत्यादि का इस्तेमाल किया है।

संस्थान के निदेशक डॉ0 एन.के. सिंह ने बताया कि संस्थान मे छात्रों के नए-नए विचारों को हकीकत मे परिवर्तित करने के लिए नवाचार प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। छात्रो द्वारा बनाए जा रहे उपकरण देश एवं समाज के लिए हितकारी साबित होंगे l छात्रों के द्वारा इसके लिए नियमित रूप से किया जा रहा प्रयास अत्यंत सराहनीय है।












Click it and Unblock the Notifications