श्रीदेवी की मौत पर भावुक हुए राजबब्बर, उनके बारे में कही बड़ी बात

Recommended Video

    Sridevi: Congress Leader Rajbabbar ने कही ये बड़ी बात । वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी के निधन पर जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है वहीं कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके फिल्म अभिनेता व मौजूदा यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने श्रीदेवी को लेकर बड़ी बात कह दी। इलाहाबाद पहुंचे राजबब्बर ने बेहद ही भावुक शब्दों में कहा कि सही मायनों में श्रीदेवी असली हिंदुस्तानी नायिका थी और आज सही मायने में श्री का अंत हुआ है।

    इस दुख से जल्दी नहीं उभर पाएंगा बॉलीवुड

    इस दुख से जल्दी नहीं उभर पाएंगा बॉलीवुड

    राजबब्बर श्रीदेवी के निधन पर काफी आहत दिखे और इस दौरान वह श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से अपनी दोस्ती व दोनों बेटियों के प्रति अपना प्यार जताना नहीं भूले। राजबब्बर ने कहा कि श्रीदेवी के साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमे सुहागन जैसी फिल्मे थी। श्रीदेवी के अंदर सब कुछ था, वह बेहतरीन कलाकार और ग्लैमरस थी। श्रीदेवी के यूं सबको छोड़कर चले जाने से फिल्म इंडस्ट्रीज को बड़ी क्षति हुई है और इस दुख से बॉलीवुड जल्दी उभर नहीं पायेगा। राजबब्बर ने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि बोनी के साथ उन दो बच्चियों को शक्ति प्रदान करे कि वह श्रीदेवी के जाने का दुख सह सके।

    आज पहुंचे थे इलाहाबाद

    आज पहुंचे थे इलाहाबाद

    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को इलाहाबाद पहुंचे थे। इलाहाबाद पहुंचने तक जगह-जगह कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज बब्बर का भव्य स्वागत किया। भारी भीड़ देखकर राज बब्बर भी काफी उत्साहित रहे और इलाहाबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा के लिए वोट मांगे।

    गठबंधन पर क्या बोले राजबब्बर

    गठबंधन पर क्या बोले राजबब्बर

    पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन लोकसभा के उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ने पर जब मीडिया कर्मियों ने राजबब्बर से सवाल पूछा तब राजबब्बर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि यह उपचुनाव है इसमें ना तो किसी की सरकार बन रही है और ना किसी की सरकार गिर रही है। अगर हम चुनाव जीतते हैं तो हम फूलपुर के मान सम्मान और गौरव को फिर से लाने के लिए आगे बढ़ेंगे। राज बब्बर ने इलाहाबाद में कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अपनी ताकत दिखाने की अपील की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+