यूपी में कांग्रेस की हार के बाद राज बब्बर ने इस्तीफे की पेशकश की
उत्तर प्रदेश में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राज बब्बर ने अपने इस्तीफे की पेशकश की, राजबब्बर बोले मैं अपनी जिम्मेदारी को संभाल नहीं सका।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है उसकी जिम्मेदारी लेते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने इस्तीफे की पेशकश दी है। उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई थी मैं उसे पूरा नहीं कर पाया, यूपी में मैं कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेता हूं और अपने इस्तीफे की पेशकश करता हूं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव की कमान राज बब्बर की दी गई थी और उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। राज बब्बर को निर्मल खत्री की जगह प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया था वहीं यूपी में गुलाम नबी आजाद को प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। लेकिन जिस तरह से यूपी में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है उसकी राज बब्बर ने जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।
गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस इस बार सिर्फ 7 सीटों पर सिमटकर रह गई है। प्रदेश में कांग्रेस को अपने गढ़ अमेठी और रायबरेली में भी बुरी हार का मुंह देखना पड़ा है। रायबरेली और अमेठी की 10 सीटों में कांग्रेस को 8 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है और पार्टी को यहां सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। अमेठी की पांचों सीट पर कांग्रेस का क्लीन स्वीप हुआ है, वहीं रायबरेली की पांच में से सिर्फ दो सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। इस बार यूपी में कांग्रेस ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, कांग्रेस ने यूपी में यूपी में 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
इसे भी पढ़ें- ना-ना करते क्यों राजनाथ ही बनेंगे यूपी के नाथ? पांच वजहें












Click it and Unblock the Notifications