Rain in UP: 24 घंटे में 14 लोगों की हुई मौत, हिमाचल में फंसे 95 लोगों को लाया गया
उत्तर प्रदेश की सरकार बारिश को लेकर अलर्ट हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की वजह से हुए हादसों में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई है।
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि गंगा कछला ब्रिज (बदायूं) में और यमुना मुजफ्फरनगर के मवी में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही थी। वहीं सरकार का दावा है कि हिमाचल में फंसे यूपी के 95 लोगों को अभी तक वहां से निकाला गया है।
मौसम विभाग की माने तो 18 जिलों में भारी बारिश, 15 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा, 19 जिलों में सामान्य वर्षा, 18 जिलों में अल्प वर्षा और पांच जिलों में अत्यंत कम वर्षा दर्ज की गयी।

24 घंटे में 14 लोगों की मौत
इस बीच यूपी के राहत आयुक्त ने बताया है कि बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, चार डूब गए और तीन अन्य संबंधित घटनाओं में मारे गए। गुरुवार को लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ ब्लॉक में मानपुर करदहिया बेसिक स्कूल पर शारदा नदी ने कटान कर दिया। सिंचाई विभाग के अनुसार, शारदा नदी लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकला में खतरे के निशान के करीब बह रही है।
कई जिलों में भारी बारिश
24 घंटों में संभल,बिजनौर,सहारनपुर,उन्नाव,अमरोहा,मुजफ्फरनगर,कासगंज और मेरठ में 30 मिमी से अधिक बारिश हुई। राज्य में अब तक 199.7 मिमी बारिश हुई थी।
मेरठ में 15 गांव जलमग्न
मेरठ में गुरुवार को कारसेवा तटबंध में कटान के बाद 15 गांव जलमग्न हो गए हैं। सहारनपुर के 104 गांव और 13 शहरी इलाके, शामली के 25 गांव, गौतमबुद्ध नगर के छह गांव, बागपत का एक गांव और मुजफ्फरनगर के 12 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए।
यूपी के 95 लोग हिमाचल से वापस
यूपी राहत आयुक्त ने कहा कि यूपी के 307 लोग हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए हैं। जबकि 95 लोग वापस आ गए थे। जानकारी के मुताबिक वहां पर 112 लोग फंसे हुए थे। इनमें से 77 लोग अभी भी हिमाचल प्रदेश में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन 23 लोगों से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications