IMD ने जारी किया अलर्ट, अगले दो घंटे में यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका
लखनऊ। उमस और भीषण गर्मी से रविवार को उत्तर प्रदेश के लोगों राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग ने बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, मुरादाबाद, बिजनौर समेत आसपास के इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इतना ही नहीं, इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ऑरेंज अलर्ट भी किया जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में 26 जुलाई से मानसून अच्छी रफ्तार पकड़ेगा। अनुमान है कि 26, 27 और 28 जुलाई को प्रदेश के लगभग हर हिस्से में अच्छी बारिश होगी। इन 3 दिनों के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। आशांका है कि इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
21 जुलाई तक जताई थी आशंका
इससे पहले मौसम विभाग ने 19 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई थी। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए पूरे प्रदेश भर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने कहा था कि प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी होने की आशंका है। इस दौरान जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली के खतरे के प्रति भी मौसम विभाग में लोगों को सचेत किया है।












Click it and Unblock the Notifications