टशनबाज रेलकर्मी ने देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पड़ीं, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो पड़ी UP Police की नजर
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रेलवे कर्मचारी ने व्हाट्सएप ग्रुप में हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पड़ीं कर दी, जिसके बाद लोगों की भावनाए आहात हो गई। लोगों ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उसके द्वारा की गई टिप्पड़ीं का स्क्रीनशॉट लेकर यूपी पुलिस को टैग कर पोस्ट कर दिया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार, आरोपी रेलकर्मी की फेसबुक आईडी पर उसका नाम विकास जोरवाल है और निवासी बामनवास राजस्थान लिखा है। वो इज्जतनगर रेल मंडल के डिपो स्टोर में जूनियर क्लर्क के पद पर तैनात है और रेलवे कॉलोनी में रहता है। आसपास के लोगों का कहना है कि वह काफी टशन में रहता है और अक्सर रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालता रहता है।

इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सजा सात साल से कम है, इसलिए फिलहाल उसे नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया है। विवेचना के बाद चार्जशीट लगाई जाएगी।

पहले जातीय पोस्ट फिर देवी देवताओं पर टिप्पड़ीं
उधर, डीआरएम से आरोपी रेलवे कर्मी विकास जोरवाल को बर्खास्त करने की मांग भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआत एक जातीय पोस्ट शेयर करने को लेकर हुई। उसने एक जाति को लेकर बेहूदा टिप्पणी की थी। इसके बाद उसने देवी-देवताओं को लेकर अश्लील मैसेज किए थे। मामला वायरल होने के बाद अब इंस्टाग्राम पर डाले गए विकास के टशन वाले वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications