अयोध्या में राम-राम: राहुल ने तोड़ी परंपरा, पहुंचे हनुमानगढ़ी

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी परंपरा तोड़ते हुए अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना भी की।

rahul

राहुल गांधी पहुंचे हनुमानगढ़ी मंदिर

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जोर आजमाईश में जुटे हुए हैं। रोड-शो और डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए राहुल गांधी लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी कड़ी में राहुल गांधी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने रोड-शो किया। इस दौरान उनके समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी। अयोध्या दौरे के दौरान राहुल गांधी हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। हालांकि राहुल वहां नहीं गए जहां बाबरी मस्जिद गिराई गई थी, जबकि वह उससे एक किमी. दूर ही थे।

अयोध्या दौरे के दौरान राहुल गांधी ने संत ज्ञानदास से मुलाकात की

अयोध्या दौरे के दौरान राहुल गांधी ने संत ज्ञानदास से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की कवायद के तहत राहुल गांधी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। लोगों से भी मिले। संत ज्ञानदास से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बातचीत की। मुलाकात के दौरान दोनों लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट थी।

अयोध्या में राहुल गांधी

अयोध्या में राहुल गांधी

अयोध्या दौरे के दौरान राहुल गांधी हनुमानगढ़ी मंदिर भी पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद पहली बार है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य हनुमानगढ़ी गया है।

राहुल गांधी और संत ज्ञानदास के बीच हुई बातचीत

राहुल गांधी और संत ज्ञानदास के बीच हुई बातचीत

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संत ज्ञानदास से मुलाकात की। इसके बाद संत ज्ञानदास ने उन्हें खास तोहफा भी दिया। 26 साल बाद ये पहला मौका है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचा है। इससे पहले 1990 में राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सद्भावना यात्रा के तहत अयोध्या पहुंचे थे। तब वह हनुमानगढ़ी नहीं गए थे।

राहुल गांधी ने अयोध्या में किया रोड-शो

राहुल गांधी ने अयोध्या में किया रोड-शो

दूसरी ओर राहुल गांधी के हनुमानगढ़ी दौरे को लेकर कांग्रेस ने कहा कि इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। वहीं बीजेपी की ओर से सवाल उठाया गया कि अगर बीजेपी के नेता अयोध्या जाते हैं तो कहा जाता है कि राम की याद आ गई अब आखिर ऐसा क्या हुआ जो राहुल गांधी को राम की याद आ गई?

राहुल गांधी को मिला लोगों का समर्थन

राहुल गांधी को मिला लोगों का समर्थन

राहुल गांधी का काफिला फैजाबाद की गलियों में आगे बढ़ा। इस दौरान लोगों का अच्छा-खासा समर्थन भी उन्हें मिला। पहले राहुल गांधी ने रोड-शो किया और लोगों के बीच अपनी बात पहुंचाई। राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों की जैसे भीड़ सी उमड़ पड़ी। सड़कों पर लोगों का हुजूम नजर आ रहा था।

जब बच्चों से मिले कांग्रेस के उपाध्यक्ष

जब बच्चों से मिले कांग्रेस के उपाध्यक्ष

हनुमानगढ़ी के बाद राहुल गांधी फैजाबाद में महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात की। फैजाबाद के एक पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राहुल गांधी का खास स्वागत किया। बच्चों ने इस दौरान 'रघुपति राघव राजा राम...' भजन भी गाया। इस दौरान राहुल गांधी ने कुछ बच्चे से बातचीत भी की।

रोड-शो के दौरान राहुल का अंदाज

रोड-शो के दौरान राहुल का अंदाज

राहुल गांधी ने इस दौरान रोड शो तो किया ही इसके बाद उन्होंने डोर-टू-डोर कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए लोगों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की। राहुल के दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कोई उनको एक झलक देखना चाहता था तो कोई उनसे हाथ मिलाना चाहता था।

राहुल गांधी ने किया डोर-टू-डोर कैंपेन

राहुल गांधी ने किया डोर-टू-डोर कैंपेन

बता दें कि देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा में राहुल गांधी अब तक देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा और फैजाबाद तक जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+