राहुल गांधी ने बनाया वीडियो, ट्वीट कर लिखा मिलिए अमेठी की दीपाली से, हजारों लोगों ने देखा

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर वाल पर 21 सेकेंड का ये वीडियो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। खास बात ये है कि इस वीडियो को स्वयं राहुल गांधी ने बनाया और शेयर किया है, जिसे हजारों लोगों ने अब तक लाइक किया है।

Rahul Gandhi tweeted video of Deepali

राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड वीडियो अमेठी लोकसभा के गांव में पली-बढ़ी स्कूली छात्रा का है। दरअसल बुधवार को अमेठी दौरे के अंतिम दिन राहुल गांधी का काफ़िला डीह ब्लॉक में पहुंचा तो उन्होंने यहां के पूर्व माध्यमिक स्कूल टेकारीदांदू का रुख कर लिया। स्कूल में राहुल ने दीपाली नाम की छात्रा से हालचाल पूछा और स्कूल में पढ़ाई के बारे में पूछा। दीपाली ने बताया कि हमनें कहा पढ़ाई होती है फिर मैडम ने कहा स्कूल में ये अच्छा गाना गाती है।

Rahul Gandhi tweeted video of Deepali

इस पर राहुल ने दीपाली से गाना सुनाओ। तब दीपाली ने सुनाया...
आंसू खुशी के गम के, होते हैं एक जैसे,
इन आंसुओं की कोई पहचान नहीं होती।"
पूरे समय तक राहुल गांधी के चेहरे पर मुस्कान थी, और वो अपने मोबाइल में इस वीडियो बना रहे थे। जैसे ही दीपाली ने गाना बंद किया, फौरन राहुल ने कहा, बहुत बढ़िया, साथ में तालियां बजाकर उसका हौसला भी बढ़ाया। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा-मिलिए अमेठी की दीपाली से..जिसके पास हम सब के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है...

Rahul Gandhi tweeted video of Deepali

आंसू खुशी के गम के, होते हैं एक जैसे,
इन आंसुओं की कोई पहचान नहीं होती।
ट्विट करने के कुछ ही देर बाद कमेंट और लाइक्स की बरसात शुरू हो गई। दर्शकों ने छात्रा के गाने को जमकर सराहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+