VIDEO: कानपुर में लगी राहुल गांधी की विवादित होर्डिंग, पोस्टर में लिखे नाम से मचा बवाल
कानपुर। हिमाचल और गुजरात में बीजेपी की बड़ी जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने कानपुर के जरीब चौकी चौराहे पर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए एक विवादित होर्डिंग लगाकर जश्न मनाया। इस विवादित होर्डिंग के लगने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

राहुल गांधी को पप्पू लिखकर कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ाए जा रहे कदम पर मोदी व अमित शाह द्वारा तोहफा दिया जा रहा है। आज जरीब चौकी चौराहे पर एक विवादित होर्डिंग लगने पर अजीब सी हलचल मच गई जो भी राहगीर निकल रहा था वह सिर्फ और सिर्फ उस होर्डिग को ही देख रहा था।

होर्डिंग लगवाने वाले भाजपा नेता पवन गुप्ता ने बताया की जिस तरह हिमाचल व गुजरात में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। उससे यह लगता है की राहुल गांधी लगातार भाजपा के लिए लकी साबित हो रहे है और वह कांग्रेस मुक्त भारत का सपना मोदी जी व अमित शाह का पूरा करने में कदम से कदम मिलाकर चल रहे है |












Click it and Unblock the Notifications