यूपी के इस राम मंदिर से राहुल गांधी ने की रैली की शुरुआत, बीजेपी के हिंदू एजेंडे को हो सकता है नुकसान

इलाहाबाद। कांग्रेस की कमान अपने हाथ में लेने के बाद हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ रहे राहुल गांधी आज राम भक्ति करते हुए नजर आए। राहुल गांधी की एक और धार्मिक यात्रा कर आज सुर्खियां बटोरी। राहुल गांधी आज भगवान राम की तपोस्थली में माथा टेकने चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने चित्रकूट में वह भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और चित्रकूट जिले में नुक्कड़ सभाएं करने के बाद मध्य प्रदेश के सतना में जनसभा को भी संबोधित किया।

यूपी के इस राम मंदिर से राहुल गांधी ने की रैली की शुरूआत, पोस्टर ब्वॉय से की मुलाकात

फिलहाल कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी को अब तक जनेऊ धारी पंडित, शिवभक्त व परशुराम वंशज के रूप में दर्शाया जा चुका है। लेकिन, गुरुवार को राहुल गांधी भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में पहुंचकर राम भक्ति का भी राग अलापने वाले हैं। फिलहाल राम भक्ति से राहुल गांधी को फायदा हो ना हो बीजेपी के हिंदुत्व धार्मिक मुद्दे पर बनने वाली छवि को तोड़ने का प्रयास जरूर कर रहे हैं।

पोस्टर ब्वॉय से की मुलाकात
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज इलाहाबाद के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत कर मौजूदा हालात पर चर्चा की साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर दिशा-निर्देश भी दिए। राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचे कांग्रेस के पोस्टर ब्वॉय हसीब अहमद से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की और हाल-चाल जाना। हालांकि चित्रकूट में पहले से ही कार्यक्रम तय होने के कारण वह ज्यादा देर तक इलाहाबाद में नहीं रुके और बातचीत के बाद हेलीकॉप्टर के द्वारा इलाहाबाद से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।

यूपी: शिव भक्त बनने के बाद आज चित्रकूट में राम भक्ति के सहारे विपक्षियों पर निशाना साधेंगे राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव की तैयारी
देश में होने वाले आगामी आम चुनाव की तैयारी में इस समय राहुल गांधी पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। जिसके क्रम में ही वह अपनी छवि के साथ कांग्रेस की छवि को भी एक नया आकार देने का प्रयास कर रहे हैं। उसी रणनीतिक क्रम में ही उनकी धार्मिक यात्राएं भी शामिल हो गई हैं। फिलहाल आज भगवान राम की तपोस्थली में कामतानाथ स्वामी व कामदगिरि के दर्शन कर राहुल गांधी मध्य प्रदेश में सियासी बिगुल फूंकेंगे। चित्रकूट जिले में उनकी नुक्कड़ सभाएं हैं साथ ही के मध्य प्रदेश के सतना में राहुल गांधी जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी: आजम खान पर उनके पड़ोसी ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+