मेरठ की रैली में राहुल-अखिलेश ने एक साथ पीएम पर बोला हमला
राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने मेरठ में साझा रैली को किया संबोधित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला हमला, बोले पीएम लोगों में नफरत फैला रहे हैं।
मेरठ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने दूसरी बार एक साथ साझा रैली को मेरठ में संबोधित किया। दोनो ही नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कैम में मायावती को क्यों सम्मिलित किया, मायावती से भाजपा ने तीन बार गठबंधन किया और उनके साथ मिलकर सरकार बनाई, ऐसे में मायावती तो भाजपा की करीबी हैं, उन्होंने भाजपा वालों को राखी तक बांधी है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम मोदीजी से कहना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश एक साथ खड़ा है, इस साथ को तोड़ा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह साथ लोगों के लिए है और यह देश की राजीनीति में काफी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मोदीजी आते हैं और लोगों के बीच क्रोध फैलाते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि यहां से यह संदेश जाना चाहिए कि प्रदेश में नफरत नहीं फैलाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications