VIDEO: मारपीट में एक भाई की हो गई मौत तो वहीं दूसरे को बाल्टी लगाकर रोकना पड़ा खून

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के सादीपुर कोटवा ग्राम में दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर हुई मारपीट में बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे जिला अस्पताल भेजा गया। घायल के सिर से खून इतनी ज्यादा मात्रा में बह रहा था कि खून को समेटने के लिए बाल्टी लगानी पड़ गई।

raebareli one brother died and one is seriously injured in fight for land dispute

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सादीपुर कोटवा ग्राम का है, जहां के निवासी शंकर लाल 82 वर्ष आज सुबह अपनी जमीन को देखने जा रहे थे। वहां पहले से मौजूद श्यामू रामू, सूरजपाल ने उनको रोक लिया और झगड़ा करने लगे। इस पर शंकर लाल ने उनका विरोध किया। जिसके बाद तीनों लोगों ने उनपर कुल्हाड़ी ,लाठियों से हमला कर दिया। इस घटना से शंकर लाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं शंकर लाल को बचाने आए उनके लड़के ज्ञानेंद्र उर्फ गुड्डू 31वर्ष ,बृजेन्द्र राम 45 उर्फ पप्पू भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे घायलों को सीएचसी डीह ले जाया गया, जहाँ इलाज़ के दौरान शंकर लाल की मृत्यु हो गई वहीं उनके लड़के और भाई को गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां घायलों का इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने मारपीट करने वालो को पकड़ लिया है। घटना सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+