UP News: नहीं किया है तो जल्द कर लें यह काम, मिलेगा 76 सरकारी योजनाओं का लाभ
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक और खास पहल करने जा रही है जिससे यूपी के लोगों को कई फायदे होंगे। सरकार ने राशन कार्ड नंबर को फैमिली आईडी कार्ड बनाने का फैसला किया है। इससे आसानी से कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि सभी पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ मिल सके। फैमिली आईडी (एक परिवार-एक पहचान) कार्ड फ्री बनवाया जा रहा है। इस काम के लिए जिला पूर्ति विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन व वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों की जांच कर सूची तैयार कर राशन कार्ड बनाए जाएंगे। पात्रों के बने राशन कार्ड का नंबर ही उनकी फैमिली आईडी कार्ड नंबर होगा। इसके अतिरिक्त बचें नामों की सूची विभाग को वापस कर दी जाएगी।

इस काम के लिए छह तहसीलों के 14 पूर्ति निरीक्षक लगाए गए हैं। शासन सभी परिवारों की फैमिली आईडी बनवाई जा रही है। नियोजन विभाग के अतिरिक्त जिला पूर्ति विभाग को भी फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इससे जिले में शीघ्र फैमिली आईडी बनाई जा सके।
गोरखपुर के जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि इसके लिए पहल की जा रही है। लाभार्थियों का जांच कर सूची तैयार की जायेगी। पात्र लोगों को ही राशन कार्ड दिया जाएगा। यही नंबर फैमिली आईडी होगी।उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को 76 योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा। यह नंबर 12 अंकों का है, इसमें पूरे परिवार का ब्योरा होगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को फैमिली आईडी से जोड़ा जा रहा है। फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा।
कार्ड से वंचित परिवारों के लिए भी फैमिली आईडी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। फैमिली आईडी के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर होना जरूरी है। इसके साथ ही उनका आधार नंबर किसी मोबाइल नंबर से लिंक होना भी अनिवार्य है।












Click it and Unblock the Notifications