Purvanchal Expressway: सुल्तानपुर-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 2 हफ्ते के लिए बंद, एयर स्ट्रिप के रखरखाव का होगा काम

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 25 जून तक आवागमन के लिए बंद रहेगा। एक्सप्रेस वे पर करीब पांच किलोमीटर लम्बी एयर स्ट्रिप के रखरखाव का काम होना है। इसी लेकर सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे 2 सप्ताह के लिए बंद किया गया है।

लड़ाकू विमानों की आपातकालीन लैंडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले हाईवे पर भारतीय वायु सेना की हवाई पट्टी पर रखरखाव कार्य के मद्देनजर सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 25 जून तक बंद रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को जिले के अधिकारियों ने एयर स्ट्रिप का जायजा लिया था।

 Purvanchal Expressway News

अंचल अधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह के मुताबिक सुल्तानपुर जिले में एक्सप्रेसवे के छह किलोमीटर के हिस्से को रखरखाव के काम के लिए 11 जून को बंद कर दिया गया था। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के बगल में बनी लिंक रोड का इस्तेमाल वाहनों की आवाजाही के लिए किया जाएगा।

आपको बता दें कि सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गुजर रहा है। जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने 16 नवम्बर 2021 को लोकार्पण किया था। मालूम हो कि तहसील के अरवल कीरी करवत में सेना के विमानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए एयर स्ट्रिप का निर्माण हुआ है।

एक्सप्रेसवे लखनऊ के बाहरी इलाके में चांदसराय गांव से शुरू होता है और गाजीपुर जिले में एनएच -31 पर हदैरिया गांव में समाप्त होता है। यह अयोध्या, अमेठी और आजमगढ़ सहित नौ जिलों में फैला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+