PICs: महिला सफाई कर्मचारी से की अभद्रता तो मिठाई विक्रेता का हुआ बुरा हाल
मिठाई विक्रेता को ये अंदाजा भी नहीं था कि उसके दुर्व्यवहार का उसे इस तरह से सबक मिलेगा।
सहारनपुर। महिला सफाई कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करना एक मिठाई विक्रेता को इतना भारी पड़ेगा, उसने सोचा भी नहीं था। महिला कर्मचारी की सूचना पर शहर के तमाम सफाई कर्मचारी एकत्रित हो गए और शहरभर का कूड़ा-कचरा मिठाई विक्रेता की दुकान में भर दिया। इसके बाद मिठाई विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। शुक्रवार को नगर निगम की संविदा महिला सफाई कर्मचारी ममता कोर्ट रोड पर डीएम ऑफिस के सामने स्थित नारंग स्वीट्स के बाहर सफाई कर रही थी।


बताया जा रहा है कि दुकान के आगे ठीक से सफाई करने को लेकर स्वीट्स शॉप के मालिक राधेश्याम नारंग ने ममता से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद ये महिला सफाई कर्मचारी मौके से चली गई और सफाई कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की सूचना दी।

जिसके बाद शहर के तमाम सफाई कर्मचारी मौके पर जमा हो गए और इधर-उधर से एकत्रित किया गया सभी कूड़ा मिठाई की दुकान में भर दिया। मिठाई विक्रेता को ये अंदाजा भी नहीं था कि उसके दुर्व्यवहार का उसे इस तरह से सबक मिलेगा। यही नहीं इसके बाद तमाम सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर नगर निगम पहुंच गए और नगर आयुक्त से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications