बरेली: शिव मंदिर के पुजारी की उसी के जनेऊ से गला घोटकर हत्या

बरेली में मंदिर परिसर में एक पुजारी की उसी के जनेऊ से गला घोटकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में थाना बिथरी चैनपुर के गांव सैदपुर कुर्मियान मे उस समय हड़कंप गया जब मंदिर परिसर में सोते हुए पुजारी की हत्या हो गई। हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने पुजारी का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम लिए भेज दिया है।

बरेली: शिव मंदिर के पुजारी की उसी के जनेऊ से गला घोटकर हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, पुजारी रामदास पुत्र रघुवर दास थाना भुता क्षेत्र के केशरपुर रहने वाले थे। वह काफी समय से सैदपुर कुर्मियान शिवमंदिर मे पुजारी के तौर पर रहे थे लेकिन सोमवार को तड़के सुबह किसी ने पुजारी रामदास की जनेऊ से गला दबाकर हत्या दी। हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।

बरेली: शिव मंदिर के पुजारी की उसी के जनेऊ से गला घोटकर हत्या

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दायरे को बढ़ाते हुए गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस के अनुसार पुजारी की हत्या की वजह सम्पत्ति हो सकती है जिसके चलते पुजारी का विवाद किसी व्यक्ति से चल रहा था। एसपी सिटी रोहित सजवाण के अनुसार, थाना बिथरी चैनपुर गांव सैदपुर में पुजारी की हत्या हुई है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+