एनईआर गोरखपुर से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें आपकी राह बनाएंगी आसान, देखें लिस्ट
Puja Special Trains: पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं प्रमुख नगरों के लिये 117 पूजा विशेष ट्रेनें 1,551 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 82 पूजा विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 1,362 फेरों में चलाई जा रही हैं। इस प्रकार, पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर 199 पूजा विशेष ट्रेनें 2,913 फेरों में चलाई जा रही हैं। इन पूजा विशेष ट्रेनों के माध्यम से छठ महापर्व में यात्रियों की यात्रा सुगम हो रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 28 अक्टूबर, 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली पूजा विशेष गाड़ियाँ निम्नवत हैं।
पूजा स्पेशल ट्रेनें
- 28 अक्टूबर, 2025 को 05047 बनारस-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा होते हुये चलाई जायेगी। 28 अक्टूबर, 2025 को 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी। 28 अक्टूबर, 2025 को 05132 बहराइच-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी बहराइच से 14.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, बढ़नी, आनन्दनगर होते हुये चलाई जायेगी।

- 28 अक्टूबर, 2025 को 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी। 28 अक्टूबर, 2025 को 03216 थावे-पटना पूजा विशेष गाड़ी थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर मसरख, खैरा होते हुये चलाई जायेगी। 28 अक्टूबर, 2025 को 01046 गाजीपुर सिटी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से 20.30 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी जं. होते हुये चलाई जायेगी। 28 अक्टूबर, 2025 को 09196 मऊ-वडोदरा पूजा विशेष गाड़ी मऊ से 23.45 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार, बनारस, गोविन्दपुरी होते हुये चलाई जायेगी। 28 अक्टूबर, 2025 को 05023 गोमती नगर-खातीपुरा पूजा विशेष गाड़ी गोमती नगर से 23.55 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर, सीतापुर, मुरादाबाद होते हुये चलाई जायेगी।










Click it and Unblock the Notifications