महिला का पर्स छीन कर भाग रहे चोर को पब्लिक ने पकड़कर पीटा, देखें वीडियो

सहारनपुर। बस से उतर रही महिला का बैग चोरी कर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ के चंगुल से चोर को छुड़ाते हुए कोतवाली ले गई। चोर की पिटाई की पूरी घटना वहा खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

public caught thief and beaten in sahranpur

बेहट कस्बे की रहने वाली एक महिला सहारनपुर डॉक्टर से दवाई लेकर प्राइवेट बस से वापस लौट रही थी। जैसे ही बस से उतरने लगी तो एक चोर उससे बैग झपट कर भागने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर वहां मौजूद कुछ साहसी युवकों ने चोर का काफी दूर तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया। उससे बैग बरामद करने के बाद उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। गुस्साई भीड़ ने चोर को काफी देर तक पीटा।

खबर लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची और चोर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर कोतवाली ले गई। पिटाई की पूरी घटना वहा खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं, पुलिस वीडियो की जांच करने की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+