VIRAL VIDEO: किसान को लूटकर भाग रहे बदमाश को गांव वालों ने मार-मार कर मुर्गा बना दिया
संभल। संभल में बदमाशों को लूट की घटना को अंजाम देना पड़ा महंगा पड़ गया। संभल के थाना नखासा क्षेत्र में गांव के लोगों ने एक बदमाश की जमकर धुनाई की साथ ही उसे मुर्गा भी बनाया। मिली जानकारी के मुताबिक इन बदमाशों ने किसान से पशु बिक्री के 78000 की रकम लूटी थी। इस लूट को तीन बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों में एक बदमाश को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। धुनाई के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications