एक तरफ 'पद्मावती' का विरोध तो दूसरी तरफ अमेठी में 'पद्मावत' बंद

कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी अमेठी के विकास और सुविधाओं को अवरुद्ध करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस ट्रेन में लोगों को आसानी से रिजर्वेशन मिल जाता था उसे रोका गया है।

अमेठी। फिल्म पद्मावती को लेकर चल रही राजनीतिक नूराकुश्ती अभी थमी भी नहीं थी की यहां पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस एमएलसी ने जहां ट्रेन के बंद किए जानें पर कहा है कि जनता 2019 में ट्रेन रोकने वालों को रोक देगी। वहीं बीजेपी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि ये चुटकुलेबाज लोग हैं। गौरतलब है की जिला प्रतापगढ़ से वाया अमेठी-रायबरेली होकर नई दिल्ली को जानें वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी गई है, जिसको लेकर अमेठी में सियासत शुरू हो गई है। अब कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है।

'जनता 2019 में ट्रेन रोकने वालों को रोक देगी'

'जनता 2019 में ट्रेन रोकने वालों को रोक देगी'

इस संदर्भ में कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने ट्विट कर लिखा है कि 'देश में पद्मावती फिल्म बंद करने की मांग हो रही थी, मोदी सरकार ने अमेठी-रायबरेली से चलने वाली पद्मावत ट्रेन बंद कर दी'। उन्होंने तंज करते हुए लिखा कि अबकी बार सरकार इस पर दीपक सिंह ने बात करने पर कहा की बीजेपी अमेठी के विकास और सुविधाओं को अवरुद्ध करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस ट्रेन में लोगों को आसानी से रिजर्वेशन मिल जाता था उसे रोका गया, जनता 2019 में रोकने वालों को रोक देगी।

अमेठी का विकास करने के लिए ट्रेन को रोका गया: बीजेपी

अमेठी का विकास करने के लिए ट्रेन को रोका गया: बीजेपी

वहीं इस मुद्दे पर बीजेपी जिलाध्यक्ष उमा शंकर पांडेय ने कहा कि एक दिसंबर से अमेठी का विकास करने के लिए ट्रेन को रोका गया है। इसलिए ट्रैक के दोहरीकरण और टूटी पटरियों को दुरुस्त करने के लिए ये कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रहे ट्रेन हादसे और कोहरे के कारण ट्रेन की स्पीड में आनें वाली कमी को दूर करने के लिए ये कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा वैसे भी दिल्ली के लिए ट्रेन की कमी नहीं है, ये कांग्रेस के लोग चुटकुलेबाज लोग हैं।

रेलवे अधिकारी को नहीं पता थी बात

रेलवे अधिकारी को नहीं पता थी बात

हैरान करने वाली बात ये है की एक दिसंबर से फरवरी महीने तक ट्रेन के बंद किए जानें का कारण क्या है, इसकी खबर अमेठी के एसएस टीपी सिंह को नहीं है। जब उनसे सवाल हुआ कि क्या फॉग (कोहरे) या किसी टेक्निकल प्राब्लम से ट्रेन को बंद किया गया है तो एसएस अमेठी ने बताया कि उन्हें तो मीडिया के माध्यम से पता चल रहा है की ट्रेन बंद होगी, हालांकि हमें तो अभी कोई आदेश मिला ही नहीं है।

फिल्म पद्मावती को लेकर हो रहा है प्रदर्शन

पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में फिल्म पद्मावती के बैन को लेकर जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध को देखते हुए सरकार ने सेंसर बोर्ड को जहां उचित निर्देश दिए वहीं देश की उच्च अदालत में भी मामला पहुंच चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+