एससी/एसटी एक्ट: पहले निकाली सांसदों की शव यात्रा, अब तेरहवीं पर सिर मुंडवा कर किया पिंडदान
इलाहाबाद। केन्द्र सरकार की ओर से एससी एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के बाद भी पुरजोर विरोध जारी है। एससी/एसटी एक्ट का विरोध करते हुए गुरुवार को इलाहाबाद में प्रदर्शनकारियों ने नेताओं की आत्मा शांति के लिए पिंड दान व तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया। इसके लिए बकायदा प्रदर्शनकारियों ने सिर मुंडवाकर सांसदों की आत्मा शांति के लिए पिंड दान किया।

सवर्ण बैकवर्ड अल्पसंख्यक एकता के बैनर तले गुरुवार को केन्द्र सरकार द्वारा एससी एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को लेकर इलाहाबाद में विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें कि एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने 30 अगस्त को सांसदों की सांकेतिक शव यात्रा निकाली थी। प्रदर्शनकारियों ने उस समय कहा था कि एससी/एसटी एक्ट को लागू करने वाले सांसदों की आत्मा मर चुकी है, इसलिए हम उनका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार के बाद मुंडन व तेरहवी का भी प्रावधान है। इसलिए आज हम यहां तेरहवी के लिए एकत्र हुए है।
उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने अपना मुन्डन कराकर सभी सांसदों का पिण्ड दान किया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही और प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक एससी एसटी एक्ट के नए प्रावधानों को समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा और यह और व्यापक होता जाएगा। बता दें कि इलाहाबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन को बाहुबली राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत प्रदेश भर के कई संगठन ने अपना समर्थन दिया हुआ है।
ये भी पढ़ें: इलाहाबाद: हंगामे और भारी विरोध के बाद राहुल और सुहानी ने रचाई शादी
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications