Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भगवाधारियों ने पद्मावत के विरोध में जमकर की तोड़फोड़-आगजनी, 2 गिरफ्तार

इलाहाबाद। रिलीज डेट के नजदीक आते ही एक बार फिर से फिल्म पद्मावत पर बवाल का दौर शुरू हो गया है। फिल्म रिलीज पर रोक की मांग को लेकर आक्रोशित उपद्रवियों ने आज इलाहाबाद में जमकर बवाल काटा। उपद्रवियों ने पहले एक सरकारी बस में जमकर तोडफोड की और फिर उसमे आग लगा दी। हालांकि बस में आग लगते ही मेयोहॉल चौराहे पर लगे ट्रैफिक पुलिस के जवान हरकत में आए और आग बुझाते हुए कंट्रोल रूम पर उपद्रव की जानकारी भेजी। पुलिस की घेराबंदी के बाद उपद्रवी भागने लगे जिसमे से दो उपद्रवियों को पकड़ लिया गया है जबकि दर्जनों भागने में सफल रहे।

गेरुआ धारियों का बवाल

गेरुआ धारियों का बवाल

फिल्म पद्मावत को लेकर इलाहाबाद में यह पहला उग्र प्रदर्शन रहा जिससे शहर में कुछ देर के लिये अराजकता नजर आई और पुलिस प्रशासन के सामने खुला चैलेंज रहा कि फिल्म रिलीज पर यहां बवाल बढेगा। घटना दोपहर की है जब सिर पर गेरुआ कपड़ा बांधे दर्जनों युवक मेयोहॉल चौराहे पर पहुंचे। नारेबाजी के साथ युवकों ने गोविन्दपुर से मीरापुर जा रही सिटी बस को रोक लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बस का सीसा फूटते ही यात्री चीखते हुये भागने लगे।

बस में लगा दी आग

बस में लगा दी आग

अराजकता फैला रहे उपद्रवियों का हौसला इतना बुलंद था कि बस में तोडफोड के दौरान जब कुछ सिपाही मौके पर पहुंचे और रोकने की कोशिश की तो उपद्रवियों ने बस में आग लगा दी। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद कर्नलगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड दिया। तोड़फोड़ के बाद कर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है ।

विरोध में निकला जनसैलाब

विरोध में निकला जनसैलाब

सहारनपुर में भी पद्मावत फिल्म के विरोध में सड़कों पर जनसैलाब निकला। यूपी में इस फिल्म को बैन करने की मांग और प्रदर्शित होने पर उग्र आंदालन धमकी देते हुए क्षत्रिय समाज के साथ-साथ दूसरे समाज के लोगों का जन सैलाब सड़कों पर उतर पड़ा। सहारनपुर की सड़कों पर उतरे जन सैलाब के कारण तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई।

क्षत्रिय समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

क्षत्रिय समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

पदमावत के प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रिय समाज के लोगों ने पहले ही आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिस पर मंगलवार की दोपहर सहारनपुर जनपद और आसपास के इलाकों से लोग गांधी पार्क में जमा हुए और संजय लीला भंसाली तथा शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रुप में कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया। बताया जाता है कि घंटाघर चौक पर पुतला दहन करने को लेकर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी नोंक झोंक और छीनाछपटी भी हुई। किसी तरह से पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। यहां से सभी प्रदर्शनकारी कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।

सिनेमाघर मालिकों को दी चेतावनी

सिनेमाघर मालिकों को दी चेतावनी

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में फिल्म पर रोक लगाने की मांग के साथ साथ चेतावनी दी गई कि यदि यूपी में इस फिल्म को प्रदर्शित किया जाता है तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। साथ ही चेतावनी दी गई कि सिनेमा मालिक अपने रिस्क पर ही इस फिल्म को प्रदर्शित करें, क्योंकि यदि फिल्म प्रदर्शित होती है तो इसके बाद होने वाले नुकसान के लिए सिनेमा मालिक खुद ही जिम्मेदार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+