'भूले-बिसरे' नेताओं को कांग्रेस करवाएंगी घर वापसी, प्रियंका गांधी ने बनाया उनके लिए खास प्लान

'भूले-बिसरे' नेताओं को कांग्रेस करवाएंगी घर वापसी, प्रियंका गांधी ने बनाया उनके लिए खास प्लान

लखनऊ, 12 सितंबर: उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में सम्भाल ली है। चुनाव की कमान अपने हाथों में संभालते ही प्रियंका गांधी यूपी दौरे पर हैं। बता दें, प्रियंका गांधी दो दिन तक लखनऊ में रहीं, जहां पर उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें कीं। तो वहीं, रविवार (12 सितंबर) प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंच गई है, यहां वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी।

Priyanka Gandhi Vadra Congress Uttar Pradesh, UP Assembly Election 2022

दरअसल, यूपी चुनाव में कांग्रेस पार्टी खुद को असल विकल्प के रुप में साबित करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। इसलिए, जो लोग कांग्रेस छोड़कर अन्य दलों में चले गए, उन्हें पार्टी में वापस बुलाने के लिए प्रियंका गांधी ने हर कोशिश करने के आदेश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो वह खुद चलकर उन नेताओं के घर तक जाएंगी या फिर फोन पर उनसे बातचीत करेंगी।

बता दें, लखनऊ मीटिंग के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक मुद्दे पर काफी गंभीर दिखाई दी। वो मुद्दा था कांग्रेस छोड़ चुके या निष्क्रिय हो चुके नेताओं के बारे में। बैठक में प्रियंका ने यह जानने की कोशिश की कि आखिर किसकी वजह से ये लोग पार्टी छोड़ने पर मजबूर हो गए। इन सभी नेताओं के बारे में प्रियंका गांधी ने एक-एक करके संगठन के पदाधिकारियों से जाना। उन्होंने यह भी पूछा कि यदि किसी नेता की वजह से ये लोग पार्टी छोड़कर गए हैं तो उनका नाम क्या है।

इस बारे में कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया,

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बात से काफी नाराज हैं कि नेता और कार्यकर्ता के पार्टी छोड़ने का कारण क्या है। यही नहीं वह यह भी जानना चाहती हैं कि इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। पार्टी छोड़कर जा चुके नेताओं को दोबारा सम्मान के साथ पार्टी में वापस लाया जाए। यदि जरूरत पड़ती है तो वह खुद भी उन नेताओं के घर जाकर बातचीत करेंगी।

इतना ही नहीं, श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस महासिचव ने संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि फोन पर बातचीत करके रिपोर्ट सौंपी जाए और उनको दोबारा कांग्रेस में सम्मान दिया जाए। प्रियंका गांधी का साफ आदेश है कैसे भी हो, इन नेताओं को वापस लाया जाना चाहिए।

तो वहीं, विधासभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने नई नीतिया बनाई है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत की है। यह यात्रा 12 हजार किमी की होगी, जिसमें प्रदेश के करीब 40 से 44 जिलों का कवर किया जाएगा। 'कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे' नाम से निकालेगी। इसके लिए कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी सड़कों पर उतेगे और प्रतिज्ञा दौहराएंगे। प्रतिज्ञया इस बात की वादा हम निभाएंगे। इस यात्रा में खुद प्रियंका गांधी भी उतरेगी और अलग-अलग क्षेत्रों में शिरकत करेंगी।

बता दें, यह यात्रा 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाई जाएंगी। इस यात्रा का मकसद योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वायदे जनता को बताना होगा। यानी की कांग्रेस अपने कार्यक्रमों के जरिए यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकती है। अब इसका कितना असर होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन यह बात साफ है कि यूपी में अब सियासत अब जोरे पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+