'यूपी चुनाव लड़ सकती हूं, लेकिन...', प्रियंका गांधी ने फिर बढ़ाया सस्पेंस, कहा- अभी आप लोग नहीं जानते
'यूपी चुनाव लड़ सकती हूं, लेकिन...', प्रियंका गांधी ने फिर बढ़ाया सस्पेंस, कहा- अभी आप लोग नहीं जानते
नई दिल्ली, 22 जनवरी: क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव -2022 में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी? क्या प्रियंका गांधी कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं? ये दो ऐसे सवाल हैं, जिसका जवाब यूपी चुनाव से जुड़े लोग जानना चाहता हैं। हालांकि प्रियंका गांधी और कांग्रेस दोनों इस सवाल पर सस्पेंस बनाए रखना चाहते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार (21 जनवरी) की सुबह उस समय एक धमाका किया जब उन्होंने संकेत दिया कि वह उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। इसके कुछ घंटे बाद एक टीवी चैनले को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कहा कि उस वक्त उन्होंने इस बात को बातों-बातों में बोल दिया। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से भी इनकार नहीं किया है।
Recommended Video

'चिढ़ में कहा कि मेरा चेहरा दिख रहा है ना हर जगह'
प्रियंका गांधी अगर उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ती है सीएम पद की उम्मीदवाप बनती हैं तो वह योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बाद इस यूपी चुनाव में तीसरी सीएम उम्मीदवार होगीं। प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, '' जब देखो तब मेरे से बस चुनाव लड़ने और सीएम की दावेदारी के बारे में पूछा जाता है। हर कोई और हर दूसरा सवाल मेरे लिए यहीं किया जाता है। इसलिए मैंने चिढ़ में आकर कहा कि मेरा चेहरा दिख रहा है ना हर जगह।''
प्रियंका गांधी ने कहा, "जाहिर है, मैं यूपी की महासचिव हूं। आधिकारिक तौर पर हमें यह कहना है कि 'यह चेहरा है', 'वह चेहरा है'... इसकी संभावना नहीं है कि हम ऐसा करने जा रहे हैं।"

प्रियंका गांधी के इस बयान से बढ़ा सस्पेंस
शुक्रवार (21 जनवरी) की सुबह प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का युवा घोषणापत्र लॉन्च किया। इस दौरान प्रियंका से यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की अटकलों का जवाब देने के लिए कहा गया। प्रियंका गांधी ने जवाब दिया, "तुम मेरा चेहरा हर जगह देख सकते हो, है ना?" दोबारा पूछे गए सवाल पर भी प्रियंका गांधी ने कहा, "आप मेरा चेहरा देख सकते हैं, है ना?" प्रियंका गांधी ने जवाब देकर उन अटकलों को बंद कर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ सकती हैं।

'आप अभी तक नहीं जानते कि मैं चुनाव लडूंगी या नहीं'
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा, ''आप यह नहीं मान कर नहीं बैठ सकते कि मैं कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनूंगी। मैं कह रही हूं कि मैं यूपी की महासचिव हूं, यूपी की जिम्मेदारी मेरी है और मैं इससे निपट रही हूं।" यह पूछे जाने पर कि वह चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं, उन्होंने कहा, "आप अभी तक नहीं जानते कि मैं हूं या नहीं। आप ये नहीं जानते कि मैं चुनाव लड़ रही हूं या नहीं। यह अभी के लिए एक खुला प्रश्न है।" तो क्या आप चुनाव लड़ सकती हैं? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता प्रियंका ने जवाब दिया, "हो सकता है मैं लड़ लूं, मैं ठीक हो सकती हूं।''

'जब हम तय करेंगे आपको बता देंगे'
प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने की बात पर आगे कहा, "मैंने इस चर्चा को थोड़ी देर के लिए छोड़ दिया है। इसलिए जब हम तय करेंगे, तो हम आपको बताएंगे।" तो क्या यह मान लेना सुरक्षित है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में दिखाई देंगी। प्रियंका ने जवाब दिया, "मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऐसा नहीं है। मैंने बातों-बातों में टिप्पणी की। मुझे नहीं लगता कि यह मान लेना उचित है। मैं लड़ने पर विचार कर रही हूं। चर्चा जारी है। जब हम कुछ आम सहमति पर आते हैं, हम आपको बताएंगे।''












Click it and Unblock the Notifications