महिलाओं व हिंसक अपराधों में टॉप पर पहुंचा यूपी, प्रियंका गांधी ने ट्वीट की NCRB की रिपोर्ट

महिलाओं व हिंसक अपराधों में टॉप पर पहुंचा यूपी, प्रियंका गांधी ने ट्वीट की NCRB की रिपोर्ट

लखनऊ, 18 सितंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में अब छह महीने से भी कम समय बचा है। तो वहीं, सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों की एक रिपोर्ट ट्वीट की है। प्रियंका गांधी ने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर तीखा हमला भी बोला है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Yogi Govt. पर बरसीं Priyanka Gandhi, कहा-सभी अपराधों में टॉप पर UP |वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi criticizes Yogi govt by sharing NCRB report on Twitter

    महिला, दलित और हिंसक अपराधों में टॉप पर पहुंचा यूपी
    कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार 18 सितंबर को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों की एक रिपोर्ट ट्वीट की है। रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध, हत्या व अपहरण के मामलों में और हिंसक अपराधों के मामले में उप्र टॉप पर है। उप्र सरकार के दावों के ठीक उलट उत्तर प्रदेश में अपराधराज चरम पर है।'

    एनसीआरबी ने जारी किया है 2020 तक का आंकड़ा
    बता दें, 15 सितंबर को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने आंकड़े जारी किए है। आकड़ों के मुताबिक, कोरोना महामारी से प्रभावित वर्ष 2020 के दौरान अपराध के मामलों में 2019 की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ब्यूरों के मुताबिक, भारत में 2020 में प्रतिदिन औसतन 80 हत्याएं हुई कुल 29,193 लोगों का कत्ल किया गया। इस मामले में राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश अव्वल स्थान पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+