'थैंक यू मोदी जी' बोलने के झांसे को अच्छी तरह समझती है देश की जनता, प्रियंका गांधी ने कहा

लखनऊ, 07 नवंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 'थैंक यू मोदी जी' बोलने के झांसे को देश की जनता अच्छी तरह समझती है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की जनता को महंगे दिनों से निजात चाहिए।

Recommended Video

    'थैंक यू मोदी जी' बोलने के झांसे को समझती है जनता, Priyanka का निशाना | Rahul Gandhi |वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi criticizes Modi government over petrol and diesel prices

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार 7 नवंबर को एक न्यूज़ चैनल का वीडियो ट्वीट किया। वीडियो ट्वीट करने के साथ प्रियंका गांधी ने लिखा,

    पहले हर दिन पेट्रोल-डीजल महंगा कर 30-40 रू/लीटर तक दाम बढ़ाने और फिर 5 रू कम करके "थैंक यू मोदी जी" बोलने के झांसे को देश की जनता अच्छी तरह समझती है। गैस सिलेंडर 1000 के पार है, सरसों तेल 220 के पार है, सब्जियां आमलोगों की पहुंच से बाहर हैं। जनता को महंगे दिनों से निजात चाहिए।

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने पर क्या बोले लोग
    स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई कमी से आम जनता को कोई फायदा नहीं हुआ। क्योंकि 30 पैसे 40 पैसे करके पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से 10 दिन में बढ़ जाएंगे। इससे क्या राहत होगी। वीरेंद्र सिंह की मानें तो राहत दिखा दी है, लेकिन दाम यही पर स्थिर रहे तो कोई मानें। तो वहीं, स्थानीय निवासी दीनदयाल की मानें तो चुनाव को देखते हुए और दबाब के चलते पेट्रोल-डीजल पर दाम कम किए है। वर्ना ये दाम कम नहीं करते। चुनावों के बाद फिर से तेल का दाम 100 के ऊपर पहुंचा देंगे। ये तो केवल चुनावी एजेंडा है।

    चुनावों की वजह से कम हुए दाम
    लोगों की मानें तो पेट्रोल-डीजल के दाम केवल चुनावी फंडा है। चुनावों की वजह से ही पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावत हुई है। चुनाव के बाद फिर से पेट्रोल के दाम फिर से बढ़ जाएंगे। तो वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल के दाम कम से कम 65 से 70 रुपए के आसपास किए जाने चाहिए। हालांकि, यूपी की जनता इसे केवल चुनाव फंडा मान रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+