LPG price hike: अगर यही 'विकास' है तो इसे छुट्टी पर भेजने का वक्त आ गया, प्रियंका गांधी ने कहा
LPG price hike: अगर यही 'विकास' है तो इस छुट्टी पर भेजने का वक्त आ गया, प्रियंका गांधी ने कहा
लखनऊ, 01 सितंबर: आज एक बार फिर घरेलू सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढोतरी पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना की। प्रियंका गांधी ने भाजपा के 'सबका साथ सबका विकास' नारे पर कटाकक्ष करते हुए कहा, 'अगर यही "विकास" है तो इस अवकाश (छुट्टी) पर भेजने का वक्त आ गया है।'
Recommended Video

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कही यह बात
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार (01 सितंबर) को ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा,
प्रधानमंत्री जी,
आपके राज में दो ही तरह का "विकास" हो रहा है। एक तरफ आपके खरबपति मित्रों की आय बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ आमजनों के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। अगर यही "विकास" है तो इस "विकास" को अवकाश (छुट्टी) पर भेजने का वक्त आ गया है।
राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार को घेरा
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक जनवरी से लेकर सितंबर तक के चार महानगरों के घरेलू सिलेंडरों के दामों के बारे में बताया है। सिलेंडर के दामों को लिखते हुए उन्होंने कहा, जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है...लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब सिलेंडर का दाम बढ़े हैं, इससे पहले भी जब 18 अगस्त को सिलेंडर के दाम बढ़े तो भी उन्होंने फेसबुक पर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा था।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई
आज गैर सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ा दी गई है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 890.50 रुपए हो गया है। आज केवल घरेलूसिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं बल्कि आज 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया है, अब उसकी कीमत 75 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अगर बता जनवरी से अब तक की करें तो गैस सिलेंडर की कीमतों में 165 रूपए का इजाफा हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications