रायबरेली में आज राहुल संग पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी आज रायबरेली में पहली बार करेंगी रैली को संबोधित, राहुल गांधी के साथ जनसभा को करेंगी संबोधित

लखनऊ। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आखिरकार उत्तर प्रदेश के सियासी संग्राम में उतरने जा रही हैं। प्रियंका गांधी आज रायबरेली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रैली को संबोधित करेंगी। उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रियंका गांधी की यह पहली रैली होगी, माना जा रहा है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए इकट्ठा होंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन के लिए पहले ही कांग्रेस प्रियंका गांधी की भूमिका को काफी अहम बता चुकी है। यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भी कहा था कि उन्होंने गठबंधन में अहम भूमिका निभाई थी और वह यूपी की सियासत को बेहतर समझती हैं।

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी पार्टी के भीतर किसी भी तरह के पद पर नहीं हैं और ना ही वह कभी चुनावी मैदान में उतरी हैं, बावजूद इसके उनकी लोगों के बीच काफी लोकप्रियता है। कांग्रेस का कहना है कि प्रियंका गांधी को लेकर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और लोग उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए बुलाना चाहते हैं। रायबरेली और अमेठी को कांग्रेस और गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। प्रदेश की सियासत में प्रियंका गांधी पहले ही उतरने से इनकार कर चुकी हैं ऐसे में पार्टी के लिए प्रचार करके वह प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगी।

कांग्रेस का कहना है कि जिस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और कोई हल नहीं निकल रहा था तो प्रियंका गांधी ने इस विवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। सपा और कांग्रेस की कुल 10 सीटों पर 5-5 पर बंटवारे को लेकर बात तय हुई थी। इससे पहले कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोलते हुए कहा था कि प्रियंका वाड्रा यूपी के अभियान से नदारद हैं, क्योंकि वह लोगों के सवालों से बचना चाहती हैं, पार्टी ने लोगों से किए वायदे पूरे नहीं किए लिहाजा वह चुनावी प्रचार अभियान में शामिल नहीं हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें- चुनावी दौर में नेताओं के लुभावने बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+