मौका पाकर यूपी पुलिस की गिरफ्त से क्यों न भागे कैदी! देखिए हैरतअंगेज नजारा

शाहजहाँपुर। यूपी पुलिस का ये नजारा शाहजहांपुर का है जहां पुलिस ने कैदियों को खुला छोड़ दिया है और खुद मोबाइल चलाने में मस्त हैं। अगर चाहें तो ये कैदी बेहद आसानी से फरार हो सकते हैं क्योंकि पुलिस अभिरक्षा से भागने का उनके पास पूरा मौका है।

आगे-आगे कैदी, पीछे-पीछे पुलिसवाले

आगे-आगे कैदी, पीछे-पीछे पुलिसवाले

आप तस्वीरों में देख सकते है कि दोनों कैदियों को पेशी से जेल ले जाया जा रहा है। कैदियों के हाथ रस्सी से तो बंधे है लेकिन रस्सी को पकड़ने वाले पुलिस के सिपाही मोबाइल में व्यस्त हैं। जब सिपाही से पूछा तो उसका कहना था कि हथकड़ी कैदियों को लगी है। जब उनसे कहा कि इसे पकड़ेगा कौन तो उनका कहना था कि हम पीछे-पीछे चल तो रहे हैं।

पुलिस की करतूत वीडियो में कैद

पुलिस की करतूत वीडियो में कैद

इतना ही नहीं, अक्सर देखा जाता है कि जब सिपाही कैदियों को लेकर कचहरी पेशी पर लेकर जाते हैं तो रास्ते मे पड़ने वाले होटलों पर, पान की दुकानों पर खड़े होकर उनको खरीदारी करवाते हैं, या फिर चंद पैसों के लिए कैदियों के परिजनों से मिलवाने के लिए होटलों मे बैठा देते हैं।

फरार होते हैं अपराधी

फरार होते हैं अपराधी

आपको बता दें कि इसी तरह से एक महीने पहले पेशी से हत्या का आरोपी कैदी राजन शर्मा फरार हो गया था जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पायी है। अब शायद पुलिस दूसरे कैदियों को फरार होने का मौका दे रही है। अब सवाल यही उठता है कि इन गैरजिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब होगी? एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है, ऐसा अगर हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+