चलती ट्रेन से छलांग लगा के फरार हुआ कुख्यात अपराधी

कुख्यात अपराधी नौशाद उर्फ़ डीएम को पेशी के बाद ट्रेन से मथुरा लाया जा रहा था। इटावा के भरथना स्टेशन के पास ही ये कैदी चलती ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गया।

इटावा। यूपी के इटावा में एक कैदी उस समय फरार हो गया जब उसे कोर्ट में पेशी के बाद वापस लाया जा रहा था इसी दौरान चलती ट्रेन से कूद कर ये कैदी फरार हो गया।

train

चलती ट्रेन से कूदकर फरार हुआ कैदी

बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी नौशाद उर्फ़ डीएम को पेशी के बाद ट्रेन से मथुरा लाया जा रहा था। इटावा के भरथना स्टेशन के पास ही ये कैदी चलती ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गया।

कुख्यात अपराधी के फरार होने के मामले में 4 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। उन्हें हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक उनके बर्खास्तगी की भी तैयारी हो रही है।

कुख्यात अपराधी नौशाद उर्फ डीएम के फरार होने की जानकारी जैसे पुलिस प्रशासन को लगी उनमें हड़कंप मच गया। कुख्यात अपराधी के फरार होने के बाद पुलिस ने आसपास जिलों को सतर्क कर दिया है।

चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

राजकीय रेलवे पुलिस के एसपी अजय कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी नौशाद उर्फ डीएम को प्रतापगढ़ कोर्ट में पेशी के बाद मगध एक्सप्रेस से वापस लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसने पुलिस को चकमा दिया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

आरोपी नौशाद उर्फ डीएम एक हत्या के मामले में 2012 से जेल में बंद है। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के मुताबिक भरथना के पास आरोपी टॉयलेट गया और वहां मौजूद खिड़की को तोड़ फरार हो गया।

इस मामले में कैदी के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उन्हें हिरासत में लिया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी मथुरा जिले में तैनात थे। जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है उनकी पहचान योगेश कुमार, दिनेश कुमार, सुरजीत सिंह, तेजप्रताप के तौर पर हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+