राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार के साथ पहुंचे कानपुर, आईआईटीयन्स को गंगा सफाई का दिया संदेश

कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को आईआईटी कानपुर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी सविता और बेटे प्रशांत भी मौजूद रहे। रामनाथ कोविंद ने आईआईटी कानपुर के 51वें दीक्षांत समारोह मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने आईआईटीयन्स को गंगा सफाई का संदेश भी दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं यहां 51वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने आया हूं और इतने होनहार युवाओं के बीच अपनी बात को रखने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

President Ramnath Kovind reached IIT kanpur with family to address iitians

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को की सुबह कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट उतरे। वहां से राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर के जरिए आईआईटी कानपुर पहुंचे और 51वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने पांच मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में रहे।

दीक्षांत समारोह के बाद रामनाथ कोविन्द संस्थान के गेस्ट हाउस में सेण्टर फॉर सोशल रिस्पान्सिबिलिटी एण्ड लीडरशिप यानि सीएसआरएल सुपर-30 के विद्यार्थियों से मुलाकात करेगें। यहां दो छात्रों को उनके साथ सीएसआरएल से जुड़े अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा। आईआईटी के दीक्षान्त समारोह का डेस कोड इस बार फिर भारतीय परिधान रहेगें यानि छात्र कुर्ता और छात्राऐं साड़ी पहनेंगी जो क्रीम कलर के होगें।

ये भी पढ़ें -ऑनलाइन चलता है जिस्म फरोशी का धंधा, पर्यटकों को ऐसे भेजते है फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+