UP: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ,कहा- जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा भारत
International Trade Show News Uttar Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पांच दिनी व्यापार मेले में दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। इसमें 22 से 25 सितंबर तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इस मेले में दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है।
विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत अंतरराष्ट्रीय मेले के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज भारत की पूरे विश्व में अलग पहचान बनी है। भारत नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहा है। आज विश्व की नजर भारत पर है। जल्द ही भारत पांचवी अर्थव्यवस्था से विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसमें उत्तर प्रदेश की प्रमुख भूमिका होगी। आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पहले से कई गुना मजबूत हुई है और अपने एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश कह सकते इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश कह सकते हैं। हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का तेजी से विकास सुनिश्चित हुआ है।यहां देश के नहीं बल्कि विदेशी निवेशकोें ने अपनी रुचि दिखाई है। आज यहां औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश ने पिछले 6 वर्षों में एक बिमारू राज्य से उभरकर आज देश की अर्थव्यवस्था के एक समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ाया है और उसको प्रदर्शन करने का अवसर अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो हमारे सामने है।
सीएम योगी ने कहा कि इस मेले में 2,000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और करीब 70 देशों की सहभागिता इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के सामने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को प्रस्तुत करती है। पांच दिवसीय व्यापार मेले में 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications