VIDEO: दबंग भाजपा नेता के आगे घुटने टेकती यूपी पुलिस
कानपुर। उत्तर प्रदेश में सरकार भले ही बदल चुकी हो पर इस सरकार में भी सत्ता के नशे में चूर कुछ छुटभैये नेता ऐसी दबंगई कर रहे है जो पिछली सरकार की याद ताजा करा रहे है। कानपुर में बीजेपी के बर्रा मंडल अध्यक्ष ने शराब के पैसे ना देने पर दो नाबालिग भाइयो की जमकर पिटाई कर दी जिससे दोनों भाई घायल हो गए। बीजेपी नेता दोनों भाइयो को मारते हुए थाने ले गया और पुलिस को भी हिदायत दे दी की दोनों छूटने नही चाहिए ।

मामला कानपुर का है जहां शुक्रवार देर रात बर्रा थानाक्षेत्र में सत्ता के नशे में चूर स्थानीय मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता व उसके दबंग साथियों सचिन गुप्ता ,मनीष अवस्थी व कई अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दो नाबालिग भाइयों अमन और अभिषेक को सिर्फ इसलिए जमकर पीटा कि वो लोग इन्हें शराब पीने के पैसे नही देते थे। दबंग भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो नाबालिग भाइयो पर न सिर्फ चाकू से कई वार किए बल्कि दोनों को मारते-मारते बेदम कर दिया। इतना ही नही सत्ता के नशे के चलते खुद अपने साथियों के साथ इन दोनों को मारते हुए बर्रा थाने पहुंचा दिया और पुलिस को भी हिदायत दे दी की दोनों छूटने नही चाहिए। खून से लथपथ दोनों नाबालिग बर्रा थाने में अपनी बात बताते रहे और दर्द से करहाते रहे पर किसी ने न तो उनका खून देखा और न ही उनका दर्द समझा।

मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा हैं दबंग नेता
जब इलाके के लोगो को दबंगो की इस दबंगई का पता चला तो इलाके के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए ,भीड़ का गुस्सा और नाबालिगों की बिगड़ती हालत देख पुलिस ने दोनों भाइयो का मेडिकल तो करा लिया पर शनिवार सुबह तक मामला नही दर्ज किया। दबंग, पीड़ितों के परिजनों से तहरीर बदलने का दबाव डालते रहे बाद में भीड़ के उत्तेजित होने पर पुलिस ने जान से मारने का प्रयास व धारदार हथियार से हमला समेत कई गंभीर धाराओ में भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार सुबह से ही पीड़ित परिवार पर आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष व उसके साथी लगातार मुकदमा वापस करने और समझौता करने का दबाव डाल रहे है ,अब पीड़ित परिवार दहशत में है क्यों की सत्ता के दबाव के आगे नतमस्तक पुलिस भी दबंग भाजपाइयों के गिरेबां में हाथ डालने से डर रही है।
जेल भी जा चुका है दबंग नेता
मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता का पुराना आपराधिक इतिहास भी है और एक गंभीर मामले में पिछली सरकार में जेल भी जा चुके है ,और इन पर इलाके के लोग जुआ खेलने और शराब के पैसे मांगने और न देने पर मारपीट के आरोप भी लगा चुके हैं ,फिर भी सत्ता की हनक के आगे इनका कोई कुछ नही कर पाता है । वहीं गोविन्द नगर सीओ जनार्दन दुबे इसे मामूली विवाद बताते हैं। उनको दर्ज मुकदमा नही दिख रहा है। सीओ का कहना है की 147 / 148 / 307 जैसी धाराओं में गिरफ्तारी नही की जाती है। इस लिए भाजपा नेता की गिरफ्तारी नही की गई। जिससे साफ़ है की पुलिस भाजपा नेताओं को बचाने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications