यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 16 अगस्त से शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा; कई मंत्रियों को मिला टास्क

लखनऊ, 15 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत 16 अगस्त से हो रही है। राज्य मंत्री इस दिन से शुरुआत करेंगे जबकि कैबिनेट मंत्री 19 अगस्त से यात्रा की शुरुआत करेंगे। उत्तर प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा करीब 3665 किलोमीटर दूरी तय करेगी और करीब 27 जिले इस दौरान कवर होंगे। बीजेपी के 6 मंत्री और अपना दल की मंत्री अनुप्रिया पटेल इस यात्रा के दौरान करीब 150 से ज्यादा कार्यक्रम करेंगे। इसके लिए यूपी से जुड़े केंद्रीय मंत्रियों को टास्क पकड़ाया गया है। पिछले दिनों दिल्ली में यूपी के सांसदों की बैठक हुई थी जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कई मंत्रियों को इस यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी थी।

j p nadda

यूपी के कई मंत्रियों को मिला है यात्रा का जिम्मा
बीते जुलाई महीने में जब मोदी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तब उसमें उत्तर प्रदेश का दबदबा देखने को मिला, हालांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह साल 2022 में होने वाली यूपी के विधानसभा चुनाव भी रहे। उत्तर प्रदेश से आने वाले लोकसभा और राज्यसभा के 7 सदस्यों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली. इन लोगों को मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अलग-अलग विभागों में बनाया गया। जो 7 नए मंत्री बनाए गए उनमें महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, जालौन से सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा, राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा, मिर्जापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल, आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल, लखीमपुर से सांसद अजय मिश्र टेनी, मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर शामिल हैं।

सौंपी गई है खास जिम्मेदारी
मंत्री बनाए जाने के बाद इन्हें एक खास टास्क सौंपा गया है और वो टास्क है अपने क्षेत्र से और अपनी बिरादरी के लोगों को चुनाव से पहले पार्टी के साथ जोड़ने का। इसीलिए पूरे प्रदेश में 16 अगस्त से ये 7 मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे। ये पूरी यात्रा तकरीबन 3500 किलोमीटर की होगी। जिसमें लगभग 120 विधानसभा क्षेत्र और 30 से ज्यादा लोकसभा क्षेत्र आएंगे यानी ये मंत्री अपने क्षेत्र में तो जाएंगे ही लेकिन खासतौर से उन विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे जहां उनकी अच्छी पकड़ है और जहां उनकी जाति का वोट बैंक भी मजबूत है।

पूरे देश में बीजेपी निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा
पूरे देश में 39 जन आशीर्वाद यात्रा 39 मंत्री निकालेंगे। ये यात्रा करीब 19567 किलोमीटर दूरी तय करेगी। यात्रा 22 राज्यों और 212 लोकसभा क्षेत्रों से निकलेगी और 265 जिले कवर करेगी। इस दौरान 1663 छोटे-बड़े कार्यक्रम होंगे। समाज के हर वर्ग के लोग इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। एक मंत्री को अपना जिला छोड़कर चार जिले और अपना लोकसभा क्षेत्र छोड़कर तीन लोकसभा क्षेत्र कवर करने होंगे। कुछ मंत्री 7 और कुछ मंत्री 3 दिन यात्रा करेंगे। कुल मिलाकर 142 कार्यदिवस यात्रा चलेगी।

कोई भी मंत्री तब तक घर नहीं जाएगा जब तक वे अपनी यात्रा पूरी नहीं कर लेंगे। ज्यादातर मंत्री सड़क और रेल मार्ग से ही सफर करेंगे। एक मंत्री यात्रा के दौरान एक दिन में औसतन 138 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। नारायण राणे सबसे लंबी 7 दिन यात्रा करेंगे, जबकि सबसे छोटी यात्रा ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिन की यात्रा करेंगे. इस दौरान तमाम मंत्री अलग-अलग कार्यक्रम करेंगे।

Recommended Video

    UP Assembly Monsoon Session 17 August से होगा शुरु, 18 को पेश होगा अनुपूरक बजट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+