यूपी बोर्ड में सख्ती का असर, कॉपियों में लिखी शायरी, प्रार्थना, ख्वाजा का सहारा
आगरा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हुई जबर्दस्त सख्ती का असर अब कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान नजर आ रहा है। कॉपियों में नोट निकलने के साथ साथ शिक्षकों को अजब-गजब बातें भी लिखी हुई मिल रही हैं। प्रार्थना, शायरी, कविता के साथ रुपये भी कापियों से निकल रहे हैं। कहीं ख्वाजा का सहारा है तो कहीं विज्ञान चालीसा लिखी। हलांकि शिक्षकों का कहना है कि इससे उन्हें कोई फर्क नही पड़ता है पर फिर भी मूल्यांकन कक्ष के गंभीर माहौल में मस्ती का तड़का जरूर लग जाता है।

छात्रों को पास करना भी मुश्किल!
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा का इस समय मूल्यांकन चल रहा है। आगरा में पांच अलग-अलग केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन किया जा रहा है। यहां मूल्यांकन करने आये शिक्षकों को इस बार परीक्षार्थियों को पास करना भी मुश्किल हो रहा है। शिक्षकों के अनुसार, लगभग 500 कॉपियां जांचने पर ज्यादा से ज्यादा 50 बच्चे ही पास हुए थे।

कॉपियों में कविता और विज्ञान चालीसा
शिक्षकों ने बताया कि अलग-अलग विषयों की कापियों में अलग-अलग कविताएं, शायरियां और मार्मिक प्रार्थनाएं लिखी हुई मिल रही हैं। कुछ जगह नोट भी नत्थी मिले हैं। विज्ञान की कॉपी में विज्ञान चालीसा और हिंदी की कविताएं तो हिंदी की कॉपी में ख्वाजा तेरा सहारा और प्रार्थनाएं लिखी हुई मिल रही हैं।

कॉपियों में मिले नोट से जलपान
शिक्षकों की मानें तो इन सब चीजों का उन पर कोई असर नही पड़ता है और जितना सही लिखा होता है उसके ही नम्बर दिए जाते हैं। हलांक शिक्षकों ने बताया कि कॉपी की शायरियां गंभीर माहौल में थोड़ा हास्य का तड़का लगा देती हैं और कॉपी में अगर नोट निकलते हैं तो उनसे सामूहिक रूप से सभी का जलपान हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications