यूपी: योगी के गढ़ में धर्म परिवर्तन से गरमाया महौल, प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहा था धर्मांतरण
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित रघुनाथपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने का नया मामला सामने आया है जिसके बाद वहां की राजनीति में हड़कंप मच चुका है। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना सभा के आयोजक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने धार्मिक विद्वेष भड़काने के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक युवक के घर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। जहां लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

मामला गुलरिहा थाना के के भटहट इलाके के रघुनाथपुर गांव का है, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म-परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर हिंदू युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल भगवानपुर गांव के हरिजन बस्ती में अनिल के घर पर धर्म परिर्वतन की सूचना हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को मिली। उन्होंने अनिल के घर को चारों तरफ से घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।
चौकी प्रभारी भटहट पीके सिंह ने मौके पर पहुंचकर शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान प्रार्थना सभा में पहुंची दर्जनों महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज ने आरोपियों को थाने भेजकर अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। जिस पर एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण, सीओ क्राइम ब्रांच प्रवीण सिंह मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि अनिल के घर प्रत्येक रविवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एकत्र होकर विशेष धर्म की प्रार्थना करते हैं।
प्रार्थना सभा के बहाने लोगों की गंभीर बीमारियां ठीक करने की बात कहते हुए बहला फुसला कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। गांव के लोगों के अनुसार इसके पहले भी गांव के लोगों ने इसका विरोध किया था पर उनकी आवाज दबा दी गई थी। वहीं इस मामले में एसपी नॉर्थ रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि एक धर्म विशेष के खिलाफ दुष्प्रचार किए जाने के साथ ही एक विशेष पूजा पद्धति के जरिए सभी बीमारियों से निजात दिलाए जाने का सब्जबाग दिखाकर धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही शिकायत पर मिली तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही एसपी नॉर्थ ने कहा है कि विवेचना में जो कुछ तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के चित्र पर पोती कालिख, गिरफ्तार सवर्णों ने रिहा होने से किया इनकार
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications