Mahakumbh: सांसद रवि किशन ने बुखार में भी किया त्रिवेणी घाट पर स्नान, सनातन धर्मियों से ये अपील
Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब देखते ही बन रहा है। मां गंगा के तट पर सनातन धर्मियों का जमावड़ा है। आम जन से लेकर वीआईपी, वीवीआईपी ही नहीं विदेश से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर के साधु संत प्रयागराज में संगम तट पर कल्पवास पर हैं। ऐसे में शुक्रवार को गोरखपुर के सांसद, बीजेपी नेता व बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर स्नान किया। इसके बाद उन्होंने साधु संतों आशीर्वाद भी लिया।
त्रिवेणी घाट पर स्नान के बाद सांसद रवि किशन ने महाकुंभ की तैयारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने साधु संतों आशीर्वाद भी लिया। इसके साथ ही अखिलेश यादव की महाकुंभ की व्यवस्था पर सवाल उठाने पर प्रतिक्रिया दी। सांसद रवि किशन ने कहा कि अखिलेश यादव को भी यहां आकर आस्था की डुबकी लगानी चाहिए। उन्होंने कहा, " महाकुंभ में उन्हें (अखिलेश यादव) सनातन संस्कृति के बारे में और अच्छा ज्ञान मिलेगा।"

उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कुंभ में डुबकी लगाने की खबरों पर कहा कि सबको आना चाहिए और देखना चाहिए सनातन संस्कृति का महाकुंभ कैसा है। बीजेपी सांसद बुखार के बावजूद आस्था के संगम में शामिल हुए। त्रिवेणी घाट पर स्नान के बाद अपने स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने कहा कि मां गंगा में स्नान के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications