Prateek Yadav Funeral LIVE: अखिलेश के भाई प्रतीक को ससुर ने दी मुखाग्नि

Prateek Yadav Funeral LIVE: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं, उन्हें अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी। आपको बता दें कि प्रतीक का बुधवार सुबह निधन हो गया था। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Prateek Yadav Funeral LIVE

LIVE Feed
May 14, 2026, 2:02 PM IST

Prateek Yadav Funeral LIVE: अखिलेश के भाई प्रतीक को ससुर ने दी मुखाग्नि

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की पंचतत्व में विलीन,। पत्नी अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट ने प्रतीक को मुखाग्नि दी।
May 14, 2026, 1:47 PM IST

Prateek Yadav Funeral LIVE: अरविंद बिष्ट देंगे प्रतीक यादव को मुखाग्नि

अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट देंगे प्रतीक यादव को मुखाग्नि, कुछ देर में अंतिम संस्कार
May 14, 2026, 1:41 PM IST

Prateek Yadav Death Live: NHRC पहुंचा प्रतीक यादव की मौत का मामला

प्रतीक यादव की मौत का मामला NHRC पहुंचा, Human rights के लिए काम करने वाली NGO ने प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत को हत्या बताकर शिकायत की है।
May 14, 2026, 1:33 PM IST

Prateek Yadav Funeral LIVE: राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह भी बैकुण्ठधाम पहुंचे हैं

राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह भी बैकुण्ठधाम पहुंचे हैं, थोड़ी देर में होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार।
May 14, 2026, 1:22 PM IST

Prateek Yadav Funeral LIVE: बेटे अर्जुन के साथ बैकुंठ धाम पहुंचे अखिलेश यादव

अखिलेश और शिवपाल यादव भी घाट पहुंच गए हैं। अखिलेश के बेटे अर्जुन भी साथ हैं।
May 14, 2026, 1:17 PM IST

Prateek Yadav Funeral LIVE: अपर्णा यादव भी गईं श्मशान घाट

अपर्णा यादव और उनकी दोनों बेटियां अवधेशानंद गिरी के साथ उनकी गाड़ी में श्मशान घाट गईं हैं, प्रतीत यादव का पार्थिव शरीर बैकुंठ धाम (भैसाकुंड) पहुंच चुका है।
May 14, 2026, 1:15 PM IST

प्रतीक यादव ने किस पर लगाए थे 4 करोड़ की रंगदारी के आरोप?

Prateek Yadav: प्रतीक यादव ने किस पर लगाए थे 4 करोड़ की रंगदारी के आरोप? क्यों परेशान थे अपर्णा के पति?
May 14, 2026, 12:30 PM IST

Prateek Yadav Funeral LIVE: भैंसाकुण्ड पहुंचने वाला है प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में भैंसाकुण्ड पहुंचेगा।
May 14, 2026, 12:10 PM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: 'प्रतीक यादव अमर रहें' के नारों के बीच अंतिम यात्रा शुरू

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है, प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को आवास से बैकुण्ठ धाम ले जाया जा रहा है।
May 14, 2026, 11:43 AM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतीक यादव, जो अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे थे, का कल निधन हो गया।
May 14, 2026, 11:37 AM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक की मौत से परिवार में पसरा मातम

प्रतीक यादव की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे शोक में है, प्रतीक अपने पीछे अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
Prateek Yadav Death News LIVE:  प्रतीक की मौत से परिवार में पसरा मातम
May 14, 2026, 11:25 AM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: चाचा शिवपाल सिंह यादव ने किए प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन

चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
May 14, 2026, 10:41 AM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: यह बहुत दुखद है-बेबी रानी मौर्य

प्रतीक यादव के निधन पर लखनऊ की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, "यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए, जिनकी दो छोटी बेटियां हैं।"
May 14, 2026, 9:52 AM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: रात भर अपर्णा यादव प्रतीक यादव के शव के पास बैठी रहीं

श्मशान घाट की साफ-सफाई कर दी गई है। इससे पहले, रात में पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव दोनों बेटियों के साथ शव के पास बैठी रहीं।
May 14, 2026, 9:33 AM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव के निधन पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जताया शोक

प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आदरणीय प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
May 14, 2026, 9:31 AM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: कार्डियक अरेस्ट से हुई प्रतीक यादव की मौत

लखनऊ मेडिकल कॉलेज ने प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बुधवार शाम जारी की। डॉक्टरों के मुताबिक, फेफड़ों में बड़ी मात्रा में खून के थक्के जम गए थे,जिसके कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ और प्रतीक की मौत हुई।
May 14, 2026, 8:54 AM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव का निधन बहुत दुखद- मनोज पांडे

मंत्री मनोज पांडे ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया। कहा कि हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है। हम सभी बहुत दुखी हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस अपार दुख की घड़ी में इस परिवार को सहारा दें।
May 14, 2026, 8:51 AM IST

Prateek Yadav Death News LIVE: बैकुंठ धाम में होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Death News Live: आज सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम में होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, अपर्णा ने पोस्ट कर दी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+